WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ा

आज वैश्य दिवस पर वाहन रैली निकलेगी

समाज सेवी केवलारी निवासी रूपरामजी साहू ध्वजा दिखाकर शुभारंभ करेंगे

Chhindwara 29 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नए संवत्सर 2082 के शुभारंभ एवं गुड़ी पड़वा के अवसर पर आज चैत्र प्रतिपदा रविवार दिनांक 30 मार्च 2025 को वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई छिंदवाड़ा के सदस्य प्रात: 9.30 बजे फव्वारा चौक (मेन रोड) स्थित वैश्य शिरोमणि पूज्य महात्मा गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर समाज सेवी केवलारी निवासी रूपरामजी साहू, प्रदेश मंत्री रमेशजी जाखोटिया, संभागीय अध्यक्ष नीरजजी भारद्वाज, जिला प्रभारी प्रभुनारायणजी नेमा, जिलाध्यक्ष अनिलजी सिंघई के नेतृत्व में माल्यार्पण कर वैश्य दिवस, गुड़ी पड़वा एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे ।

तदाशय की जानकारी देते हुए आयोजन प्रभारी बृजेश काल्पीवार ने बताया कि माल्यार्पण के बाद दो पहिया वाहन रैली निकलेगी जिसे समाज सेवी केवलारी निवासी रूपराम जी साहू ध्वजा दिखाकर शुभारंभ करेंगे यह रैली फव्वारा चौक से शुरू होकर गोलगंज, मेनरोड, छोटीबाजार, गणेश चौक,छोटा तालाब,अलका टाकीज, पुराना बैलबाजार, मानसरोवर काम्प्लेक्स, इंदिरा तिराहा होते हुए फव्वारा चौक पर ही समाप्त होगी। संभागीय अध्यक्ष युवा इकाई धर्मेंद्र साहू, जिला प्रभारी युवा इकाई शैलेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष युवा ईकाई विशाल माहेश्वरी, संगठन महामंत्री युवा इकाई मनीष गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!