छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश
आज पंचमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती एवं होगा महाप्रसाद का वितरण
Chhindwara 11 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति तहसील परिषद छिंदवाड़ा में श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह का आयोजन आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को अभिषेक एवं हवन प्रात: 5.00 बजे से 7.00 बजे तक, प्रात: 8.00 बजे से 9.00 बजेे तक छप्पन भोग लगाया जायेगा एवं संध्या 7 बजे महाआरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण रात्रि 8 से 12 तक किया जायेगा । समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र साहू, सचिव रामकुमार सोनी, कोषाध्यक्ष संकेत मैद, सह कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र विश्वकर्मा, पंडिम श्रवण शर्मा, अंकित बघेल, गोल्डी भाई, अक्षय सोनी, कन्हैया पटवा, अनुज जायसवाल ने समस्त सनातनियों से अपील की है इस पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लें ।



