आज केवलारी में विशेष जनसुनवाई, कलेक्टर नेहा मीना सुनेंगी आमजन की समस्याएं
नागरिक सीधे कलेक्टर के समक्ष रख सकेंगे शिकायतें और मांगें, समयबद्ध निराकरण का प्रशासन का भरोसा
आज केवलारी विशेष जनसुनवाई, कलेक्टर नेहा मीना सुनेंगी आमजन की समस्याएं
Seoni 06 July 2026
सिवनी यशो:- जिले के विकासखंड केवलारी में मंगलवार, 7 जुलाई को विशेष जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों तथा विकास संबंधी मांगों को सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार विशेष जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा पात्र प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- 70 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।
जिला प्रशासन ने केवलारी क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे 7 जुलाई को आयोजित विशेष जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।
यह भी पढ़े :–⚡ सावधान! बरसात में बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और टूटे तार बन सकते हैं जानलेवा
यह पहल शासन की जनकल्याणकारी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



