WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज प्रधानमंत्री देश के 50 लाख नव मतदाताओं को करेंगे संबोधित

ऐसी रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा

प्रात: 9:00 बजे से नव मतदाताओं का एकत्रीकरण होने के पश्चात् प्रात: 9.30 बजे नवमतदाता रजिस्ट्रेशन, विकसित भारत एंबेसडर रजिस्ट्रेशन, नमो ऐप डाउनलोड कार्य संपन्न होगा। प्रात: 10 बजे से स्थानीय नेताओं का भाषण एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। प्रात: 10:30 से तक केंद्रीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। प्रात: 11 बजे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के स्वागत भाषण के पश्चात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का उद्बोधन एवं 11:15 बजे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वहीं स्थानीय स्तर पर सभी जनप्रतिधि एवं नेतागण भी नमो नवमतदाता सम्मेलन में पहुंचकर युवाओं को संबोधित करेंगे।

जिले के आठ स्थानों पर युवा मोर्चा ने कार्यक्रम किये निर्धारित
सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सांसद सिवनी में तो चमारी में सिवनी विधायक बरघाट में बरघाट विधायक होंगे शामिल

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देश भर में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोडऩे के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में 25 जनवरी को देश के लगभग आठ करोड़ नवमतदाताओं में चिन्हित 50 लाख मतदाताओं को देश के 5 हजार स्थानों पर आयोजित Óनमो नवमतदाता सम्मेलनÓ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसी क्रम में सिवनी जिले के नवमतदाओं के लिये जिले के आठ स्थानों में नवमतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलध्यक्ष युवराज रांहगडाले ने जानकारी देते हुये बताया कि सिवनी जिला मुख्यालय में आयोजित स्मृति लाँन में कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं बालाघाट सिवनी सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन शामिल होंगे । इसी तरह सिवनी विधानसभा के चमारी में आयोजित कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, विधानसभा प्रभारी श्रीनिवास मूर्ति, एवं गुरू प्रसाद पाराशर, बरघाट नगर में आयोजित कार्यक्रम में बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेत्री श्रीमती मीना बिसेन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आभा रांहगडाले एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू , कुरई में आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष लोचन मर्सकोले, विधानसभा प्रभारी डाँ. अभिजीत चौहान, जनपद उपाध्यक्ष केवलारी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक नगपुरे, छपारा में भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवकांत ठाकुर, लखनादौन में वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी, तथा घंसौर में आशीष गोल्हानी एवं भाजपा जिला मंत्री प्रमोद पटेल शामिल होंगे । युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज रांहगडाले सिवनी में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होंगे।
सिवनी युवा मोर्चा अध्यक्ष युवराज राहंगडाले ने बताया कि जिले के हर विधानसभा क्षेत्र के दो स्थानों में आयोजित नवमतदाता सम्मेलन होंगे, जिसमें 18 से 23 वर्ष नव मतदाताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इन सम्मेलनों में निर्धारित पार्टी के विशिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिती के साथ ही सभी मंडलों के भाजपा अध्यक्ष, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारी अपनी उपस्थिती अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगे ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज रांहगडाले ने बताया कि मध्यप्रदेश के करीब 10 लाख नव मतदाताओं को पार्टी से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं को जोडऩे के लिए चलाए जा रहे अभियानों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को मोबाइल नंबर 7820078200 पर मिस्ड कॉल के जरिए नव मतदाता सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। नमो नवमतदाता सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले के युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है और इसके लिये युवा मोर्चा ने प्रभारी भी नियुक्त किये है ।

नव मतदाताओं को विकसित भारत एंबेसडर बना रहा युवा मोर्चा

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज रांहगडाले ने बताया कि मोर्चा द्वारा 1 जनवरी से नव मतदाताओं को विभिन्न आयोजनों के लिए विकसित भारत एंबेसडर बना रहा है। मोर्चा के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को नमो एप डाउनलोड कराकर विकसित भारत एंबेसडर बनाया जा रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!