WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनव्यापारसिवनी

पेंच टाइगर रिजर्व में 4 शावकों के साथ बाघिन के दीदार से सैलानियों का रोमांच हुआ दुगना

सैलानी ने कैमरे में कैद किया नजारा

सिवनी यशो:- बाघ के दीदार करने बड़ी संख्या में पर्याटक पेंच नेशनल पार्क पहुँचते है परंतु उन्हें बाघिन शावको के साथ दिख जाये तो यह उनके रोमांच को दुगना कर देता है । पिछले दिनों सैलानियों को यहाँ चार शावको के साथ बी – बाघिन चार शावकों के साथ अटखेलियाँ करते हुये दिखी । पार्क प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंच नेशनल पार्क के खुर्सापार गेट से सफारी पर गए सैलानियों को बी- 2 नामक बाघिन को उसके चार शावकों के साथ नजर आई। जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार बी-2 बाघिन के शावक करीब दो-दो माह के हैं और पार्क के जंगलों में बी-2 बाधिन अपने चार शावकों के साथ पहली बार दिखाई दी है। पर्यटकों ने भ्रमण के दौरान कच्ची सड़क पर चारों शावकों के साथ खड़ी रहने के बाद बी-2 बाघिन को देखा। इसके बाद वह घने जंगल की ओर चली गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस समय पेंच के कोर व बफर क्षेत्र के साथ महाराष्ट्र क्षेत्र में भी बाघ व तेंदुआ के दीदार पर्यटकों को हो रहे हैं। जहां वन्य प्राणियों को देख पर्यटक प्रफुल्लित हो रहे हैं। देश विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पेंच राष्ट्रीय उद्यान बाघ देखने आते हैं। जिन्हें सफारी के दौरान बाघ सहित कई वन्य प्राणी देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देखकर पर्यटक रोमांचित हो जाते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!