क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

12 नाखून वाला कछुआ और दो मुंह वाले सांप के तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

अंतरराज्यीय नाके बडचिचोली चौकी में चेकिंग के दौरान पकड़े गये

छिंदवाड़ा यशो:- काटोल के जंगल से 12 नाखून वाला कछुआ और दो मुंह वाल सांप पकड़कर बेचने ले जा रहे तस्कर पांढुर्णा तहसील की अंतरराज्यीय नाके बड़चिचोली चौकी पुलिस टीम ने काटोल नाके पर चेकिंंग के दौरान पकड़ लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रविवार रात को पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, जिनके पास से ढाई करोड़ रुपए मूल्य का दो मुंह वाला सांप ( रेड सेंड बोआ) और बारह नाखून वाला कछुआ मिला, जो तस्करी के लिए काटोल के जंगल से पकड़कर लाए गए थे। यह दोनों प्राणी संरक्षित वन्य प्राणी हैं, इसके चलते आरोपित आशिक (18), श्री राम (54), अजय (27) पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके हिरासत में लिया है।
बता दें कि दो मुंह वाला सांप यौन शक्ति वर्धक दवाई बनाने और 12 नाखून वाले कछुये का उपयोग सट्टे का नंबर निकालने व तंत्र-मंत्र में होता है। पुलिस कार्रवाई में चौकी प्रभारी एसआई आशीष भीमटे, आरक्षक निखिल उइके, अशोक, पुष्पेंद्र, भानु प्रताप नागेश, कपिल बघेल, सीमा मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ग्राम बडचिचोली अंतरप्रांतीय नाके पर पुलिस ने रेड सेंड बोआ सांप और कछुआ को चेकिंग के दौरान आरोपितों सहित धर दबोचा। जिला पुलिस अधिक्षक विनायक शर्मा ने पुलिस थाना पांढुर्णा में प्रेसवार्ता में बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दुर्लभ सांप का दाम ढाई करोड रू. और दुर्लभ कछुए का दाम पचास हजार रुपये है। जिला पुलिस अधिक्षक के दिशा निर्देशों के अनुसार पुलिस दल बॉर्डर चेकिंग की ड्यूटी पर लगे थे।
अंतरराज्यीय नाका पाइंट बडचिचोली नर्सिंग होम के सामने चेकिंग के दौरान जब पुलिस दल ने काटोल की तरफ से आती हुई एक काले रंग की मोटरसाइकिल को रोकना चाहा तो बाइक सवारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उपनिरीक्षक आशीष भीमटे, आरक्षक निखिल उईके, अशोक, पुष्पेंद्र, भानुप्रताप नागेश, कपिल बघेल तथा महिला आरक्षक सीमा मरकाम ने घेराबंदी कर भागती हुई मोटरसाइकिल को रोकने पर विवश किया।
पुलिस दल ने मोटरसाइकिल सवार श्रीराम पिता खिरनलाल पटले निवासी बडचिचोली थाना पांढुरना के पास रखी बोरी को गवाहों के समक्ष खोला तो उसमें दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला रेड सेंड बोआ सांप पाया गया। दूसरे मोटरसाइकिल सवार अजय निहारे की बोरी में दुर्लभ प्रजाति का इंडियन फ्लेप शेल टर्टल (कछुआ) पाया गया। तीसरे मोटरसाइकिल सवार का नाम आशिक पिता गणेश राऊत निवासी मोहगांव थाना मोहगांव, जि. छिंदवाडा है।
जिला पुलिस अधिक्षक विनायक शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि सेंड बोआ का प्रयोग शक्तिवर्धक दवाओं में और इंडियन फ्लेप शेल टर्टल की तंत्र मंत्र में भारी मांग होती है। पुलिस के अनुसार यह दोनों प्राणि वन्यजीव अधिनियम 1972 संशोधन अधिनियम 2022के शेड्यूल 1 के तहत कब्जे में रखना अपराध है। पुलिस दल तस्करों से उनके संपर्क वन्यजीव कहां से लाए, कहां ले जा रहे इस बारे में पूछताछ कर रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button