सिवनी यशो:- आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंघल द्वारा सभी आर ओ तथा ए आर ओ को नामांकन प्रक्रिया, स्क्रूटनी तथा मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी तथा मतगणना सहिंत अन्य निर्वाचन गतिविधियों के संदर्भ्र में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने निर्देशित किया कि विधानसभा मुख्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति स्थल में निर्वाचन आयोंग के निर्देशानुसार सभी जरूरी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली जाये। इसी तरह नामनिर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी को लेकर भी आयोग के दिशा निर्देशों का पालन किया जाये।
कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा अधिकारियों से विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या तथा रूट चार्ट के संदर्भ में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी सहिंत अन्य निर्वाचन व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री चिनाप एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना जाट सहिंत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



