मध्यप्रदेशसिवनी

वन विभाग में तबादला आदेश जारी : सिवनी जिले में 80 कर्मचारी इधर से उधर 

 Seoni 15 June 2025
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्थानांतरण नीति 2025 के तहत वन विभाग सिवनी में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। वन संरक्षक, सिवनी वृत्त के आदेश क्रमांक स्था.प्र./1487 दिनांक 13 जून 2025 के अनुसार कुल 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार:

26 वनरक्षकों के स्वयं के व्यय पर स्थानांतरण किये गए हैं, जबकि 26 वनरक्षकों को प्रशासनिक व्यय पर स्थानांतरित किया गया है।

17 वनपालों के स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर, एवं 8 वनपालों के प्रशासनिक व्यय पर किये गए हैं।

2 उपवनक्षेत्रपालों को स्वयं के व्यय पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं 1 वाहन चालक का तबादला उत्पादन वन मंडल से सामाजिक वानिकी सिवनी के लिए प्रशासनिक व्यय पर किया गया है।

स्थानांतरण आदेशों की विस्तृत एवं अधिकृत सूची संबंधित संलग्नक में दी गई है, जिसमें स्थानांतरित अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना स्थानों का विवरण उल्लेखित है।
(अधिक जानकारी हेतु वन वृत्त कार्यालय, सिवनी से संपर्क किया जा सकता है)
[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2025/06/van-vibhag.pdf” title=”van vibhag”]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button