WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

केवलारी में वृक्ष नरसंहार: DIET में सैकड़ों पेड़ कटे, मोक्षधाम में लकड़ी संकट

प्राचार्य पर सवाल, लकड़ियों की बंदरबांट का आरोप; श्मशान में दो गज लकड़ी को तरसते परिजन, प्रशासन पर उठे गंभीर प्रश्न

केवलारी पेड़ कटाई पर बवाल: DIET परिसर में ‘वृक्ष नरसंहार’, मोक्षधाम में लकड़ी का संकट

Seoni 22 April 2026 सिवनी यशो:- केवलारी नगर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक ओर शिक्षा के केंद्र में सैकड़ों पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है, वहीं दूसरी ओर मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी तक उपलब्ध नहीं है। इस दोहरे हालात ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केवलारी DIET परिसर में पेड़ों की कटाई और मोक्षधाम में लकड़ी संकट
केवलारी पेड़ कटाई  – DIET परिसर में कटे पेड़ों के अवशेष और मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का संकट

DIET परिसर में ‘वृक्ष नरसंहार’ पर सवाल

जानकारी के अनुसार, केवलारी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) परिसर में वर्षों पुराने फलदार और शीशम के सैकड़ों पेड़ों को कटवा दिया गया।

आरोप है कि यह कार्रवाई प्राचार्य पी.एस. ठाकुर के निर्देश पर की गई।

यह भी पढ़े :- 1988 प्रधानपाठकों का डाइट केवलारी में चल रहा 5 दिवसीय प्रशिक्षण 

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या इन पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से अनुमति ली गई थी? यदि नहीं, तो यह गंभीर कानूनी उल्लंघन है। साथ ही यह भी प्रश्न उठ रहा है कि –

काटी गई लकड़ियों का उपयोग कहां हुआ और क्या इसमें किसी प्रकार की अनियमितता हुई है।

मोक्षधाम में लकड़ी का संकट, परिजनों की बढ़ी परेशानी

जहां एक ओर DIET परिसर में लकड़ियों का अंबार बताया जा रहा है, वहीं नगर के मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का अभाव है। स्थिति यह है कि –

शोकाकुल परिजनों को अपने प्रियजनों के अंतिम संस्कार के लिए बाहर से लकड़ी लानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति नगर की गरिमा और मानवीय संवेदनाओं के खिलाफ है।

केवलारी DIET परिसर में पेड़ों की कटाई और मोक्षधाम में लकड़ी संकट
केवलारी पेड़ कटाई  – DIET परिसर में कटे पेड़ों के अवशेष और मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का संकट

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

बताया गया है कि केवलारी पेड़ कटाई मामले को लेकर समाजसेवियों द्वारा जिला प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई है। इसके बावजूद 21 अप्रैल 2026 तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़े :- पेड़ों की हत्या में अफसर बने कसाई: धूमामाल से केवलारी तक हरे कत्ल की साजिश

केवलारी पेड़ कटाईजनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और मोक्षधाम में लकड़ी की व्यवस्था नहीं सुधारी गई,

तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब संज्ञान लेता है या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा। https://resources.workable.com/principal-interview-questions

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!