धर्मराजनीतिसिवनी

शनिधाम में आज सांसद एवं विधायक की उपस्थिती में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण

   सिवनी यशो:- यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के दिन से पूरे देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की प्रारंभ है। मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव जी ने इस अभियान को पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से चालने की अपील की है । देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी पवित्र अपील के तहत सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट पलारी टेकरी में आज 13 जुलाई प्रात: 11 बजे बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की गरिमामय उपस्थिती में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है । शनिधाम ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत शनिधाम टेकरी को हरा बनाने के लिये निरतंर चल रहे प्रयास के तहत एक पेड़ के नाम कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिये टेकरी में धार्मिक महत्व के पौधों का रोपण किया जायेगा ।
आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रेखा योगेश सनोडिया एवं सचिव राहुल यादव ने आम जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एक पेड़ माँ के नाम लगाने का आग्रह किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!