धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी जिला मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस

   सिवनी यशो:- संपूर्ण सिवनी जिले भर में विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । जिला मुख्यालय के साथ ही धूमा, लखनादौन, धनोरा, केवलारी, कान्हीवाड़ा, बरघाट, बहराई, कुरई, खवासा एवं सत्याग्रह स्थल टूरिया में सर्व आदिवासी समाज द्वारा बड़े धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया ।
    आदिवासी समाज ने बडा देव को स्मरण कर पूजा की तथा संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और आदिवासी समाज द्वारा बड़े धूमधाम से रैली निकाल कर शहर भ्रमण किया गया साथ ही दलसागर के बीच में बने हुए टापू में जाकर आदिवासी समाज की आन- बान और शान महाराजा दलपत शाह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया पश्चात राशि लान में आकर सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए आदिवासी समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया ।

धूमा में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, एक तीर एक कमान आदिवासी सभी सामान

सिवनी जिला मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस - Seoni News

   धूमा क्षेत्र के सर्व आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया धूमा क्षेत्र के आदिवासी समाज के संरक्षक सुक्कू लाल बरकड़े एवं सह संरक्षक फागूलाल अरमौर ने बताया कि सकल आदिवासी समाज अपनी सामाजिक परंपरा को आगे बढ़ाने एवं सामाजिक उत्थान के लिए समस्त आदिवासी समाज एकत्रित हो आज आदिवासी दिवस मना रहा है विशाल आदिवासी जनसमूह एक जुलूस के रूप में धूमा मेन रोड मुख्य बाजार से होता हुआ धूमा स्टेडियम ग्राउंड में एकत्रित हो गया जहां पर एक विशाल आम सभा के रूप में परिणीत हुआ जिसमें सामाजिक उत्थान से लेकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों पर प्रबुद्ध आदिवासी समाज वर्ग के वरिष्ठ जनों द्वारा सकल आदिवासी समाज को संबोधित किया गया जिसमें समाज को जागरूक करने की दिशा में विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने उद्गार रखे कार्यक्रम के अध्यक्ष सुखलाल कुलस्ते संयोजक गंगाराम मरावी उपाध्यक्ष भुवन लाल बरकड़े सचिव ठाकुर मरावी सहित अन्य वरिष्ठ आदिवासी समाज ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समिति सलाहकार समिति, आयोजक समिति, का गठन कर कार्यक्रम को विधिवत्त रूपरेखा दी जिसका परिणाम की आदिवासी दिवस पर उक्त जुलूस एवं कार्यक्रम शांति एवं सद्भाव के साथ सौहार्द वातावरण में संपन्न हुआ

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button