खेलसिवनी

तीन फाइनल मुकाबलों में जनजाति टीम रही विजयी, नेहरू हॉकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

सहायक जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. पाटिल ने खिलाड़ियों को दी प्रेरणा, विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर किया सम्मानित

Seoni 27 August 2025
सिवनी यशो:-  नेहरू हॉकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. पाटिल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि –

खेलों में जीत-हार तो चलती रहती है,

लेकिन हारने वाले खिलाड़ियों के लिए विजेताओं से सीखने का अवसर सबसे बड़ा सबक होता है।

तीन मैचों में जनजाति टीम की शानदार जीत

आज आयोजित तीन मुकाबलों में जनजाति विभाग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

  • पहला मैच (15 वर्षीय बालक वर्ग): जनजाति विभाग ने मंदसौर को 5-1 से हराया।

  • दूसरा मैच (17 वर्षीय वर्ग): जनजाति विभाग ने मंदसौर को 2-1 से पराजित किया।

  • तीसरा मैच: दिल्ली पब्लिक स्कूल और जनजाति विभाग के बीच खेले गए

  • इस मुकाबले में जनजाति ने 4-1 से बाजी मारी।

आयोजन समिति और निर्णायक मंडल

नोडल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल के रूप में –

रमेश ओझा, जस्सी थॉमस, देवेंद्र बाथम, शैलेन्द्र वर्मा, असद खान, ए. राशिद खान, रमीज कुरैशी, फैजल खान, अभिषेक महेश्वरी, आदिल कुरैशी, मनाव खान, पूर्णिमा डहेरिया, शाकिर खान और तनु पटेल शामिल रहे।

सहयोगी टीम में अनिल सिंह राजपूत, वाहब खान, आशीष दीक्षित,

आशीष तिवारी, अनुराग तिवारी, राकेश नागेंद्र, नोपल जोसफ,

हेमंत विश्वकर्मा, सचिन धुर्वे, रविन्द्र धुर्वे, विपिन कुजुर,

राजकुमार जबारिया और शैलेन्द्र साहू आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- 68वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन

विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button