धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

गोवंश की निर्मम हत्या पर गीता पराभक्ति मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम 30 जून को मठ मंदिर में

ब्रम्हचारी निर्विकल्प जी की उपस्थिति में गीता पाठ एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ

सिवनी यशो:- विगत दिनों गौवंश पर जो अत्याचार किया गया उस दु:ख की अभिव्यक्ति और भावपूर्ण संवेदना व्यक्त करने के लिए ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर धर्मसम्राट जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के विशेष कृपापात्र शिष्य गीता मनीषी पूज्य गुरुदेव ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज की आज्ञा को शिरोधार्य करते हुए और उन्हीं की प्रेरणा से गीता पराभक्ति मंडल सिवनी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम (गीता पाठ एवं विष्णुसहस्त्रनाम पाठ) का आयोजन 30 जून दिन रविवार को दोपहर 3:30 बजे मठ मंदिर सिवनी प्रांगण में किया गया है । जिसमें समस्त स्थानीय समाजसेवी संगठनों, क्षेत्रीय समूहों, समितियों, मंडल की सभी शाखाओं, गुरु भक्तों एवं गोभक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जाती है । इस अतिसंवेदनशील कार्यक्रम में मंडल के सभी सम्माननीय सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है । आइए हम सब मिलकर गीता पाठ के माध्यम से गोविन्द से प्रार्थना करें कि वे इन गोजीवों को अपने श्री चरणों में स्थान देवें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!