WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममंडला

अवैध वसूली पर ट्रक ड्रायवर ने आरटीओ अधिकारी पर चप्पलो की कर दी बरसात

मध्य प्रदेश: आरटीओ चेक पॉइंट पर आरटीओ कर्मचारी व ट्रक ड्राइवर की मारपीट का वीडियो हुआ वायरल. आरटीओ कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर्स के बीच जमकर हुई नोकझोंक, ट्रक ड्राइवर्स ने किया हंगामा.

Mandla 27 May 2025
मंडला यशो:- जबलपुर रायपुर नेशनल हाईवे में मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़ बार्डर के पास मोतीनाला थाना के अन्तर्गत पांडुतला में एक ट्रक ड्राइवर और आरटीओ उड़न दस्ते के प्रभारी के बीच झड़प हो गई। जिसमें ट्रक ड्राइवर आर टी ओ अधिकारी को चप्पलों से मारता नजर आ रहा है। 

मंडला में आरटीओ के उडऩदस्ता व ट्रक चालक के बीच मारपीट का मामला सोशल मीडिया और आमजनों के बीच चर्चाओं में है परंतु इसकी कोई शिकायत पुलिस थाने में नहीं है हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुँचकर समझाईश से मामला शांत कराया ही नहीं बल्कि ट्रक ड्रायवर को उसकी नुकसानी की राशि भी आरटीओ अधिकारी से दिलाई । एक शासकीय अधिकारी की ड्रायवर द्वारा चप्पल से पिटाई की गयी और मामला इस तरह शांत कराना पड़े तो बात एकदम स्पष्ट है कि अधिकारी की बड़ी गलती थी और नियमों के इतने विपरीत थी कि अधिकारी निपट जाते अन्यथा मामला ऐसे शांत नहीं होता ।

अवैध वसूली पर ट्रक ड्रायवर ने आरटीओ अधिकारी पर चप्पलो की कर दी बरसात - Seoni News

जानकारी के अनुसार ट्रक ड्रायवर ने अधिकारी को चप्पलों से मारने के पश्चात हाइवे पर ट्रक आड़ा कर जाम लगा दिया था जिसे पुलिस ने पहुँचकर खुलवाया ।
प्रदेश में परिवहन चेक पोस्ट नाके बंद कर दिए हैं। इसके बाद आरटीओ का उडऩदस्ता जांच कर रहा है। मंडला जिले की सीमा से लगे बालाघाट जिले के पांडुतला में हमेशा उडऩदस्ता की टीम जाँच करती है और यहाँ चालको के साथ अभद्रता की जाती है ।

अवैध वसूली पर ट्रक ड्रायवर ने आरटीओ अधिकारी पर चप्पलो की कर दी बरसात - Seoni News

बताते है कि रविवार को भी उडऩदस्ता के साथ अनाधिकृत व्यक्ति लगे हुये थे और उनके द्वारा एक ट्रक ड्रायवर के साथ अभद्रता की गयी बहस होने पर अधिकारी ड्रायवरों को घसीटते हुये अपनी गाड़ी तक ले गया और लाठी निकालकर पीटने की कोशिश कर ही रहे थे कि ड्रायवर ने अधिकारी के ऊपर चप्पल बरसना शुरू कर दिया । ट्रक चालक और आरटीओ के कर्मचारी के बीच विवाद जबर्दस्त हंगामे में तब्दील हो गया। हाइवे पर भीड़ लग गई और लोग वीडियो बनाने लगे।

इस घटना के बाद ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। एक चालक का आरोप था कि आरटीओ कर्मचारी ने उसका मोबाइल तोड़ दिया है। बाद में मोबाइल के लिए राशि चालक को दी गई जिसके कारण पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।  ट्रक ड्रायवर का कहना था कि उडऩदस्ता जबरन अवैध रूप से राशि मांगता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!