सिवनी
मुर्गी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,एक की मौत एक गंभीर
Seoni 10 March 2025
छपारा यशो:- राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के बंजारी घाटी के पास एक ट्रक का अनियंत्रित होकर सोमवार को सुबह करीब 10 : 00 बजे पलट गया ट्रक में तीन लोग मौजूद थे जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । वहीं एक युवक को खरोच भी नहीं आई, हादसे में ट्रक में मौजूद युसूफ अहमद नागपुर निवासी जो घायल है । वही मोहम्मद ताबिल कुरैशी की मौत हो गई ।
छपारा पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है हादसे की वजह बंजारी मंदिर के पीछे स्थित पुलिया है जहां अक्सर गाडिय़ां जंप लेकर हादसे का शिकार हो जाती हैं । वही ट्रक चालकों ने बताया कि इस पुलिया की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं जिसमें तकनीकी खराबी है जिसको अब तक नहीं सुधर गया है ।


