सिवनी, 05 दिसंबर 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले की कुरई थाना पुलिस ने फोनपे के क्लोन ऐप और नकली क्यूआर कोड के जरिए भुगतान का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस की त्वरित विवेचना और तकनीकी जांच से साइबर ठगी का यह मामला उजागर हो गया।
एसडीओपी बरघाट ललित गठरे ने बताया कि ग्राम सुकतरा निवासी अहमद (73) सईद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि –
उनके पेट्रोल पंप पर दो युवक आए और 10,000 रुपये मूल्य का पेट्रोल कैश देकर फोनपे से भुगतान करने की बात कही।
एक युवक ने मोबाइल में फर्जी पेमेंट मैसेज दिखाया और मौके से चला गया।
बाद में राशि खाते में न आने पर शिकायत दर्ज कराई गई।
कुरई पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 541/25, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध आरोपितों—
विकास (21) पुत्र धनराज देशभरतार एवं
उसके साथी, दोनों निवासी जीरेवाड़ा—
को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों युवकों ने फोनपे क्लोन ऐप का उपयोग कर नकली भुगतान संदेश दिखाकर पेट्रोल और नकदी लेने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया,
जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि-
डिजिटल पेमेंट स्वीकार करते समय ट्रांजैक्शन आईडी तथा
बैंक खाते में आई राशि की वास्तविक पुष्टि अवश्य करें।



