सांसद विवेक साहू के प्रयासों से दो जरूरतमंद मरीजों को मिला आर्थिक सहारा
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मिली 60 हजार रुपये की सहायता
Chhindwara 27 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू लगातार जरूरतमंद और असहाय मरीजों की सहायता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे दो मरीजों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से कुल 60 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई है, जिससे अब उनका बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।
छिंदवाड़ा निवासी कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और आर्थिक संकट के चलते इलाज नहीं करवा पा रहे थे। बीते दिनों मरीजों और उनके परिजनों ने सांसद श्री साहू से भेंट कर मदद की गुहार लगाई थी।
सांसद साहू ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजा, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सहायता राशि मंजूर की।
✔️ मरीजों को मिली आर्थिक मदद
-
सुश्री निराली पिता राकेश उसरेठे, पांजरा चन्हिया कलां निवासी — ₹20,000
-
हरदीप सिंह पिता हरनाम सिंह सोहल — ₹40,000
सांसद का जनसेवा संकल्प
सांसद श्री साहू ने कहा —
“सांसद के रूप में मेरा प्रयास यही है कि जिले का कोई भी व्यक्ति सिर्फ आर्थिक कारणों से अपना इलाज न करवा पाने के लिए मजबूर न हो। मुख्यमंत्री जी के सहयोग से जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।”



