Tue, 20 Oct 2026 | 03:36:22 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश

मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 29, 2023 11:48 pm / Post views : 102

मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण
शेयर करें:
सिवनी यशो:- आगामी 3 दिसम्बर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज सिवनी में होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रात: 08 बजे से डाक मतपत्र की गणना से मतगणना प्रांरभ हो जाएगी। इसके उपरांत ईव्हीएम वोटिंग मशीनों की गणना प्रारंभ होगी।

मतगणना के लिए सिवनी, केवलारी एवं लखनादौन में लगाए गए 21-21 एवं बरघाट के लिए कुल 18 टेबल

विधानसभावार मतगणना के लिए पृथक-पृथक कक्ष निर्धारित किए गए हैं। जिसमें बरघाट विधानसभा क्षेत्र के कुल 310 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम की मतगणना के लिए कुल 18 टेबल लगाई गई हैं, जिससे 17 पूर्ण राउण्ड तथा अंतिम राउण्ड कुल चार मशीनों की गणना के साथ मतगणना पूर्ण होगी। इसी तरह सिवनी विधानसभा क्षेत्र के कुल 336 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम की मतगणना के लिए कुल 21 टेबल लगाई गई हैं, जिससे कुल 16 पूर्ण राउण्ड में मतगणना पूर्ण होगी। केवलारी विधानसभा क्षेत्र के कुल 353 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम की मतगणना के लिए कुल 21 टेबल लगाई गई हैं, जिससे 16 पूर्ण राउण्ड तथा अंतिम राउण्ड कुल 17 मशीनों की गणना के साथ मतगणना पूर्ण होगी। लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के कुल 407 मतदान केन्द्रों की ईव्हीएम की मतगणना के लिए कुल 21 टेबल लगाई गई हैं, जिससे 19 पूर्ण राउण्ड तथा अंतिम राउण्ड कुल 08 मशीनों की गणना के साथ मतगणना पूर्ण होगी।

अधिकृत व्यक्ति ही कर सकेगा मतगणना स्थल में प्रवेश

मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेकनिक कालेज सिवनी में कोई भी व्यक्ति जैसे अभ्यर्थी, गणना अभिकर्ता, गणना स्टॉफ, मीडिया पर्सन्स इत्यादि सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अधिकृत परिचय पत्र (जिसे वह सम्पूर्ण अवधि के द्वारा प्रदर्शित करके रखेंगे) के बिना मतगणना केन्द्र की बाह्य 100 मीटर परिधि के प्रथम सुरक्षा चक्र में प्रवेश नहीं करेंगें। अधिकृत व्यक्ति इस सुरक्षा चक्र में केवल पैदल ही प्रवेश करेंगे तथा किसी भी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह मतगणना केन्द्र के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच / फिस्किंग के बिना प्रवेश नहीं करेंगे।

कलेक्टर-एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सिंह ने बुधवार 29 नवम्बर को मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं के प्रवेश मार्ग, मतगणना कक्ष एवं मीडिया कक्ष की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष