Tue, 20 Oct 2026 | 09:02:04 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

केबिनेट मंत्री संपतिया उइके का मण्डला जिला आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 30, 2023 06:55 pm / Post views : 155

केबिनेट मंत्री संपतिया उइके का मण्डला जिला आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत
शेयर करें:

80 कि.मी.लंबे रास्ते में जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, मातृशक्ति,युवाओं का उमड़ा जनसैलाब

मण्डला यशो:- मध्यप्रदेश मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री की शपथ लेने के पश्चात मण्डला विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमति संपतिया उइके पहली बार मण्डला जिला आगमन हुआ। यहां मण्डला जिले की सीमा क्षेत्र से लेकर मण्डला शहर तक लगभग 80 कि.मी.लंबे रास्ते में सैकड़ों जगह जनसमूह स्वागत के लिए उमड़ा और उनका आत्मीय स्वागत किया गया मण्डला नगर में किसी राजनैतिक दल के जनप्रतिनिधि का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत का यह पहला अवसर था जब भारतीय जनता पार्टी सामाजिक संगठन, मातृशक्ति, युवाओं सहित अन्य राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं ने भी श्रीमति उइके का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जगह-जगह मिठाईयां,फल से उनका तुलादान किया गया। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने आरती उतारी, मिठाईयां व फल वितरण, आतिशबाजी के साथ-साथ भारी मात्रा में पुष्पवर्षा कर जगह-जगह उनकी अगवानी करते हुए जयकारे लगाये गये। नंगाडे, बैंड, धमाल की धुन पर कार्यकर्ताओं ने उमंग और उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आये। जिले के बीजाडांडी, नारायणगंज, बकोरी, मण्डला नगर ग्रामीण मण्डल में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जनसमूह के साथ स्वागत किया। वहीं निवास, बबलिया,मोहगांव, घुघरी, मवई, बिछिया, अंजनिया,घुटास, चिरईडोंगरी, बम्हनी, नैनपुर नगर ग्रामीण के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि स्वागत रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, डॉ संजय कुशराम जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम, डॉ शिवराज शाह, रामप्यारे कुलस्ते, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगरपरिषद, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, के जनप्रतिनिधि अध्यक्ष उपाध्यक्ष, समस्त मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व पदाधिकारी सहित स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

धार्मिक स्थलों में पूजा एवं महापुरूषों की मूर्ति पर माल्यर्पण किया

मध्यप्रदेश शासन की केबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके अपने स्वागत रैली एवं अभिवादन के दौरान मार्गों में स्थित धार्मिक स्थलों में पहुंचकर विधिवत पूजा पाठ की तथा महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्यस्मरण किया। मण्डला नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल, रानी अवंतिबाई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ भीमराव अंबेडकर, शहीद उदयचंद जैन, की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगी - संपतिया उइके स्वागत रैली के उपरांत आयोजित हुई धन्यवाद सभा  

मण्डला नगर के चौपाटी के सामने आयोजित धन्यवाद सभा में मण्डला विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं केबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति सामाजिक संगठनों के मार्गदर्शन में मण्डला जिले के विकास की नयी कार्ययोजना स्थापित कर जनमानस के भाव का ध्यान रखते हुए विकास कार्यों को गति देंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की सरकार प्रदेश के नेतृत्व में विकास की नयी इबारत लिखी जायेगी। एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी का संकल्प वाक्य को हम धरातल में उतारेंगे। गांव, गरीब, पिछडे, वंचित, मातृशक्ति किसान, युवा, व्यापारियों के कल्याण और विकास के साथ-साथ जिले के हर संभव कार्य को समय सीमा में करना मेरी प्राथमिकता होगी। प्रदेश का नवगठित मंत्री मण्डल में मुझे जो स्थान मिला है उसके लिए मैं राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का अभार व्यक्त करती हूं साथ ही मण्डला विधानसभा की जनता जर्नादन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी का अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने में जिनका भी योगदान है उनके प्रति मैं हमेशा ऋणी रहूंगी श्रीमति उइके ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ हम काम करेंगे और देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी के लिए समर्पित भाव के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्य मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ के मतदाता कार्यकर्ता, मातृशक्ति, किसान, युवा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि मण्डला विधानसभा की जीत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है उन्हीं के प्रयास से आज उन्हें केबिनेट मंत्री का पद मिला है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें