Mon, 19 Oct 2026 | 05:54:07 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

सत्य व अहिंसा के पुजारी बापू को कांग्रेसजन ने किया नमन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 30, 2025 11:15 pm / Post views : 238

सत्य व अहिंसा के पुजारी बापू को कांग्रेसजन ने किया नमन
शेयर करें:

पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Chhindwara 30 January 2025 छिंदवाड़ा यशो:- सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलते हुये देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने व स्वतंत्र राष्ट्र के नवनिर्माण के लिये अपना सर्वस्व त्याग देने वाले राष्ट्र्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कांग्रेस ने शहीद दिवस के रूप में मनाया। स्थानीय गांधी चौक (फव्वारा चौक) में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात गांधी गंज पहुंचकर कांग्रेसजन ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सत्य व अहिंसा के पुजारी बापू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर कांग्रेस के वक्ताओं ने प्रकाश डाला। अंग्रेजों भारत छोड़ा व स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन ने अंग्रेजों को भारतवर्ष छोडऩे पर मजबूर कर दिया। बापू ने अंग्रेजों के द्वारा बनाये गये नमक कानून को तोड़कर भारतवासियों को अंग्रेजों से लडऩे के लिये एक नया हौसला व बल दिया। उनके प्रयासों से जब देश आजाद हुआ तो अनेकों समस्यायें थीं। लोगों में जाति व वर्ण भेद की लड़ाई छिड़ चुकी थी जो ना केवल देश के लिये घातक थी अपितु हर समाज व वर्ग को बांट रही थीं। इन सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिये पुन: बापू ने यात्रायें निकाली और जन-जन तक आपसी भाइचारे व प्रेम का संदेश पहुंचाया। शहीद दिवस पर कांग्रेसजन ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी चौक (फव्वारा चौक) पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूज्य बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम व रामधुन का सामूहिक रूप से गायन किया। फव्वारा चौक के उपरांत गांधी गंज पहुंचे कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का दूध से स्नान कराया। कांग्रेस के वक्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि नाथूराम गोड़से नाम आतंकवादी ने आज ही के दिन बापू की हत्या की थी। नाथूराम गोड़से से ही देश में आतंकवाद की शुरुआत हुई है उसने भी एक विचारधारा से प्रेरित होकर ही ऐसा कदम उठाया था और वही विचारधारा आज देश को आर्थिक रूप, सामाजिक व मानसिक रूप से खोखली कर रही है। बापू के बताये मार्ग पर चलते हुये हम एक ऐसी विचारधारा से लड़ रहे हैं जो पुन: देश को जाति और धर्म के आधार पर बांट रही है। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, कांग्रेस पार्षदगण, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई सहित कांग्रेस के समस्त विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष