Tue, 20 Oct 2026 | 04:50:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट की स्थापना और व्यावसायिक उड़ानों का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 16, 2024 10:32 pm / Post views : 389

छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट की स्थापना और व्यावसायिक उड़ानों का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की
शेयर करें:

सांसद बंटी विवेक साहू ने की केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापू राममोहन नायडू जी से मुलाकात

 Chhindwara 16 December 2024 छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू (MP Bunty Vivek Sahu) ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापू राम मोहन नायडू जी (Union Civil Aviation Minister Kinjarapu Ram Mohan Naidu) से मुलाकात की सांसद श्री साहू ने केंद्रीय मंत्री से छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट (airport) की स्थापना किए जाने का मांग पत्र सौंपा। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि छिन्दवाड़ा-पान्दुर्ना संसदीय क्षेत्र (Chhindwara-Pandurna parliamentary constituency) के छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय में एयरस्ट्रिप है। जिसमें केवल 7 सीटर एयरक्राफ्ट एवं हेलीकाप्टर ही लैंड कर सकते हैं। हवाई पट्टी की लंबाई 1486 मीटर एवं 30 मीटर चौड़ाई है। विगत दिनों सर्वे एजेन्सी द्वारा बनाई गई फिजीबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार हवाई पट्टी का विस्तार किया जाना उपयुक्त नहीं है। इसलिये नवीन स्थल पर एयरपोर्ट प्रस्तावित किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा नवीन स्थल को चिन्हांकित किया गया है। सर्वे एजेन्सी द्वारा ग्राम तिकाड़ी, तिवरा कामथ एवं खूनाझिर कलां में एयरपोर्ट के लिये फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गई है। जिला छिन्दवाड़ा में एयर पोर्ट की विस्तृत रिपोर्ट एवं डी.पी.आर. तैयार करने का नवीन कार्य प्रस्तावित है। सांसद श्री साहू ने केंद्रीय मंत्री श्री नायडू को अवगत कराया कि छिन्दवाडा, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर का नजदीकी एयरपोर्ट नागपुर है जिसके लिये करीब ढाई घंटे की सडक यात्रा करनी पड़ती है। एयरपोर्ट के निर्मित होने से छिन्दवाड़ा एवं पान्ढुर्ना के अतिरिक्त सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर जिले के उद्योगपतियों, छात्रों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी करने वालों, बीमारों को उच्च उपचार के लिये आने जाने में तथा व्यापारियों को अपने व्यापार के लिये प्रवास में सुविधा होगी। सांसद ने छिन्दवाडा जिले में एयरपोर्ट की स्थापना एवं व्यावसायिक उडानों का संचालन शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष