Tue, 20 Oct 2026 | 07:13:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मेरे बच्चों को इंसाफ दो': दो मासूमों की मौत के बाद मां की गुहार, जय भीम सेना ने सीएसपी को सौंपा ज्ञापन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 02, 2026 03:42 pm / Post views : 176

मेरे बच्चों को इंसाफ दो': दो मासूमों की मौत के बाद मां की गुहार, जय भीम सेना ने सीएसपी को सौंपा ज्ञापन
शेयर करें:

छिंदवाड़ा: दो मासूमों की मौत पर मां ने मांगा इंसाफ, जय भीम सेना ने सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा यशो :- इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी अनीता प्रजापति ने अपने दो मासूम बेटों की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) को शिकायत एवं ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जय भीम सेना संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और संवेदना का माहौल बना हुआ है। पीड़ित मां ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि 25 अप्रैल 2026 को उनके दोनों पुत्र समर प्रजापति (12 वर्ष) और राजेश प्रजापति (10 वर्ष) घर से लापता हो गए थे। उनका कहना है कि उस समय वह मजदूरी का भुगतान लेने बाहर गई थीं। घर लौटने पर दोनों बच्चे नहीं मिले। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि बच्चों को कुछ युवकों के साथ देखा गया था। इसके बाद उन्होंने स्वयं बच्चों की तलाश शुरू की और संबंधित थानों में गुमशुदगी दर्ज कराने का प्रयास किया। आवेदन के अनुसार, थाना कुंडीपुरा और कोतवाली के बीच क्षेत्राधिकार का हवाला देकर उन्हें कई दिनों तक इधर-उधर भेजा गया तथा समय पर गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि यदि तत्काल कार्रवाई होती, तो संभवतः दोनों बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 30 अप्रैल 2026 को अन्य लोगों से सूचना मिलने पर वह जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने दोनों पुत्रों के शवों की पहचान की। उनका आरोप है कि पुलिस की ओर से उन्हें पहले कोई सूचना नहीं दी गई।

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

अनीता प्रजापति ने अपने आवेदन में मांग की है कि जिन लोगों के साथ बच्चों को अंतिम बार देखा गया था, उनसे गहन पूछताछ की जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।

सामाजिक संगठनों ने भी उठाई आवाज

जय भीम सेना के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। संगठन ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। (नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायत-पत्र और ज्ञापन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच और पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष