Tue, 20 Oct 2026 | 04:38:10 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

छिंदवाड़ा से चल सकती है इतवारी - रीवा 11755 / 11756 ट्रेन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 03, 2024 10:51 pm / Post views : 355

छिंदवाड़ा से चल सकती है इतवारी - रीवा 11755 / 11756 ट्रेन
शेयर करें:

सौंसर के पास रेल पुल सुधारने में एक वर्ष लगेगा

Chhindwara 03 December 2024

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा इतवारी रेल खण्ड मण्डारकुण्ड भिमालगोंदी स्टेशन के बीच ब्रिज क्रमांक 94 में दरार आने के कारण रीवा-ईतवारी नागपुर ट्रेन क्रमांक 11755/11756 रेल लगभग एक वर्ष तक बन्द रहेगी। यह रेल पश्चिम मध्य रेल्वे जबलपुर जोन के अन्तर्गत आती है। रेल्वे रेल जन सुविधाओं के लिए चलाती है। पिछले माहों में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे नागपुर बिलासपुर में सांसदों की बैठक हुई थी जिसमें छिंदवाड़ा के सांसद ने छिंदवाड़ा-नागपुर रेल लाईन के दोहरी करण की मांग की थी किन्तु रेल्वे ने जवाब दिया था दोहरी करण करने से रेल्वे को आर्थिक फायदा नहीं होगा, इसीलिए दोहरीकरण करना संभव नहीं है। रेल्वे अधिकारियों का जवाब आश्चर्य जनक था, नागपुर-ईटारसी-जबलपुर की दूरी 544 किलो मीटर है, जबकि जबलपुर-नैनपुर-सिवनी छिंदवाड़ा-नागपुर की दूरी 400 कि.मी. है, याने जबलपुर से नागपुर जाने के लिए 144 कि.मी. की दूरी भी कम होगी। 144 कि.मी. रेलों को जाने में कम से कम 2-3 घंटे की बचत होगी, रेल्वे अधिकारियों को यह नहीं दिखता कि 144 कि.मी. की दूरी कम होने से रेल्वे को कितना फायदा होगा, रेल मंत्री इन अधिकारी को बताये कि 144 कि.मी. की दूरी कम करने में कितनी बचत एवं समय की बचत होगी। इतवारी  रीवा ट्रेन नागपुर मण्डल की नही है, इसीलिए ट्रेन नागपुर मण्डल को फिक्र नहीं है। यह ट्रेन छिंदवाड़ा से रीवा तक चल सकती है। ट्रेन को छिंदवाड़ा से रीवा तक चलाने के लिए छिंदवाड़ा-बालाघाट एवं जबलपुर एवं रीवा के सांसदो को रेल्वे पर दबाव डालना होगा। जब इतवारी -रीवा नहीं चल रही है तो निश्चित ही रैक खाली खड़े होगे, स्टाप को और कही लगाया होगा। रैक खड़ा करने के लिए छिंदवाड़ा, लिंगा एवं उमरानाला में बहुत जगह है। जन प्रतिनिधी रेल मंत्री से या रेल्वे बोर्ड के अधिकारियों से मिले तो यह ट्रेन छिंदवाड़ा से प्रारम्भ हो सकती है। कटनी एवं मैहर के पैसेन्जर को फायदा मिलेगा। जन प्रतिनिधी वरिष्ठ अधिकारियों एवं रेल मंत्री से चर्चा करेंगे तो हल जरूर मिलेगा। इस ट्रेन को बनारस तक भी बढाया जा सकता है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें