Fri, 13 Nov 2026 | 08:16:15 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुंबई राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन मे मिट्टी, जल एवं मिष्ठान भेंट किया

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2023 11:20 pm / Post views : 189

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुंबई राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन मे मिट्टी, जल एवं मिष्ठान भेंट किया
शेयर करें:
सिवनी यशो:- शुक्रवार 16 जून को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन मे क्षेत्र से कलशों में भरकर ले जाई गई मिट्टी, जल एवं मिष्ठान भेंट किया। महाराष्ट्र के मुंबई महानगर के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित देश के पहले चार दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के द्वितीय दिवस विधायक श्री राय अनेक कार्यक्रमों शामिल हुए तथा विधानसभा क्षेत्र से कलशों में भरकर ले जाई गई मिट्टी, जल एवं प्रसिद्ध मिष्ठान भेंट किया गया। विधायक श्री राय ने कहा कि लोकतंत्र में नीति निर्माण, विधायिका को मजबूती, सदन में विधायकों की भूमिका एवं कार्य व्यवहार जैसे अनेकों विषयों पर आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में मध्यप्रदेश के विधायक साथियों के साथ सहभागिता कर गौरवान्वित हूं। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में समस्त माननीय विधायक गणों से अपने-अपने क्षेत्र की मिट्टी, जल एवं प्रसिद्ध मिष्ठान लाने का आग्रह किया गया था। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला द्वारा सम्मेलन को संबोधित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर संरक्षक एवं पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन, संरक्षक एवं पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती मीरा कुमार, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फणवीस सहित अनेकों वरिष्ठ जनप्रतिनिधि गणों , विधायक गणों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें