Tue, 20 Oct 2026 | 01:36:53 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

नरेश सिंह राजपूत बने महाकौशल संभागीय अध्यक्ष, सिवनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 11, 2026 07:30 pm / Post views : 393

नरेश सिंह राजपूत बने महाकौशल संभागीय अध्यक्ष, सिवनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
शेयर करें:

Seoni 11 April 2026

सिवनी यशो:- निजी स्कूलों की आवाज बन चुके “मध्यप्रदेश प्राइवेट स्कूल वेलफेयर संचालक मंच” द्वारा भोपाल में आयोजित एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक में सिवनी जिले के वरिष्ठ शिक्षाविद नरेश सिंह राजपूत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से सिवनी जिले का जिलाध्यक्ष घोषित करने के साथ-साथ महाकौशल संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस निर्णय को शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर हुई व्यापक चर्चा

भोपाल में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय बैठक में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए निजी विद्यालय संचालकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान निजी विद्यालयों से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों एवं शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

30 वर्षों का अनुभव, शिक्षा सुधार में निरंतर सक्रिय

नरेश सिंह राजपूत पिछले लगभग 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक गुणवत्ता सुधार के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे हैं।

वे विगत 12 वर्षों से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला सचिव के रूप में कार्य करते हुए संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

उच्च शिक्षा व सामाजिक योगदान का लंबा अनुभव

  • 9 विषयों में स्नातकोत्तर
  • विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों से जुड़ाव
  • शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में 20+ सम्मान

राजपूत का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज को नई दिशा दे सकती है, और इसी उद्देश्य से वे लगातार कार्य कर रहे हैं।

नियुक्ति से जिले में हर्ष का माहौल

उनकी इस नियुक्ति से सिवनी जिले सहित पूरे महाकौशल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इसे निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

संगठन के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों सहित विभिन्न शिक्षाविदों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें