बाइक रैली के साथ होगा शुभारंभ
कार्यक्रम के पूर्व मरार माली सामाजिक भवन, मुंडापर से युवाओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए आदर्श लॉन पहुँचेगी। ध्वजारोहण एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।युवक-युवती परिचय सम्मेलन
समाज को संगठित करने एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से दोपहर 11.00 बजे से 2.00 बजे तक युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता
- मुख्य अतिथि: कमल मर्सकोले, विधायक बरघाट (सिखनी)
- आर.पी. भ्रमित, सेवानिवृत्त व्याख्याता (सिवनी)
- अध्यक्षता: रामकिशोर नानो कावरे, प्रदेश अध्यक्ष मरार माली महासभा (म.प्र.)
विशिष्ट उपस्थिति
कार्यक्रम में संतोष पंजरिया, जिलाध्यक्ष मरार माली समाज, सिवनी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम विवरण
- युवक-युवती परिचय सम्मेलन : 11.00 से 2.00 बजे
- स्वल्पाहार : 2.00 से 2.30 बजे
- अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन : 2.30 से 5.00 बजे