Thu, 22 Oct 2026 | 02:23:09 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

प्लॉट विक्रेता द्वारा भुगतान के बाद भी रजिस्ट्री न करने पर वैश्य समाज ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 03, 2025 09:27 pm / Post views : 197

प्लॉट विक्रेता द्वारा भुगतान के बाद भी रजिस्ट्री न करने पर वैश्य समाज ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत
शेयर करें:
Chhindwara 03 July 2025 छिंदवाड़ा यशो:- वैश्य महासम्मेलन छिंदवाड़ा के प्रमुख पदाधिकारियों, वैश्य भवन ट्रस्टियों और बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों ने प्लॉट विक्रेता द्वारा अनुबंध के उल्लंघन और रजिस्ट्री में टालमटोल की शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता से मुलाकात की और लिखित शिकायत पत्र सौंपा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री विजय झांझरी ने बताया कि सुमेरसिंग नैय्यर की माताजी के नाम दर्ज 17,000 वर्गफुट के एक प्लॉट को रू.1.87 करोड़ में खरीदने का अनुबंध 7 जुलाई 2024 को किया गया था। अनुबंध के अनुसार प्लॉट को अधिकतम 9 भागों में विभाजित कर, किश्तों के रूप में भुगतान के अनुसार रजिस्ट्री की जानी थी।अब तक प्लॉट के पांच भू-भाग बनाए जा चुके हैं, जिनमें से चार भागों की कुल राशि रू. 64.20 लाख और पांचवें भाग के लिए रू. 29.01 लाख का भुगतान खरीदारों द्वारा विक्रेता के खाते में कर दिया गया है। इसके बावजूद विक्रेता ने चार प्लॉट की रजिस्ट्री करने से यह कहकर मना कर दिया कि पहले रू. 1.87 करोड़ की पूरी राशि अदा की जाए, जबकि यह अनुबंध की स्पष्ट अवहेलना है।श्री झांझरी ने बताया कि पांचवें भू-भाग की राशि वैश्य भवन ट्रस्ट की है और ट्रस्ट की शर्त है कि पहले चार हिस्सों की रजिस्ट्री हो, तभी अंतिम भाग की शेष राशि अदा की जाएगी। इसी संदर्भ में पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप कर चारों प्लॉट की शीघ्र रजिस्ट्री कराने की मांग की गई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने समाजजनों की बात गंभीरता से सुनी और शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शिष्टमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य-जे पी नेमा, नीरज भारद्वाज, अनिल गुप्ता, विकास वात्सल्य, विनीत गुप्ता, रोहित राठी, राजेश सोनी (मार्बल), कमलेश गुप्ता, शैलेन्द्र जैन (रूक्र), विशाल माहेश्वरी, सुनील जैन, देवेश राठी, पंकज जैन, चिंतन जैन, आकाश गुप्ता, अनिल बज, नरेंद्र अग्रवाल (बबलू), बृजेश काल्पीवार, आदित्य नाहर, राकेश अग्रवाल, अमित सोनी, श्रीराम सोनी, अंकुर शाह, नवीन जैन, अंकेश साहू, संजय साहू, नीलेश जैन, मुरली राठी, प्रभात अग्रवाल, मनोज बाकलीवाल, भरत काबरा, चेतन जैन (चानी), प्रवीण जैन, मनमोहन चांडक, जितेंद्र जैन, नितेश जैन, खुशाल अग्रवाल, विवेकराज जैन, अंकितराज जैन, सुमित जैन, निखिल जैन, अविनाश जैन, राजेश नेमा, चैनकुमार जैन, विनीत झांझरी, मुकुंद अग्रवाल, संदीप जैन (प्रशिक्षण अधिकारी), इंजीनियर संदीप जैन, अजय चौरसिया (पिंटू), कुंज राठी, अशोक अग्रवाल, मनोज साहू, राजेश जैन समेत समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इनका कहना रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, मेरे द्वारा रजिस्ट्री करने को मना नहीं किया गया है। चंूकि इनका इकरारनामा की अंतिम तिथि 5 जुलाई है और इनके द्वारा बकाया राशि न देकर रजिस्ट्री करने को बोल रहे हैं। बकाया राशि मिलने के बाद ही रजिस्ट्री करूंगा। सुमेरसिंह नैय्यर