Mon, 19 Oct 2026 | 02:02:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

शिकारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 06, 2026 02:18 pm / Post views : 167

शिकारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
शेयर करें:
सिवनी, 05 फरवरी सिवनी यशो :- घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारा रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ, जब युवक रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद था। मृतक की पहचान आसाराम पिता अयोध्या प्रसाद मरावी (उम्र लगभग 32 वर्ष) निवासी ग्राम कट्टीखमारा के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक देर रात शिकारा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास घूम रहा था, तभी एक मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मानसिक रूप से अस्वस्थ था युवक

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आसाराम लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और अक्सर बिना बताए घर से निकल जाया करता था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक स्थिति के चलते वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया, जिससे यह हादसा हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घंसौर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर भेजा गया।

मर्ग कायम, जांच जारी

घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया ने बताया कि शिकारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना पूरी तरह दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है।

ग्रामीणों की मांग

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और चेतावनी संकेत बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष