छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अहिल्या बाई के शासन में सनातन था सर्वोपरि – श्रीमती नीता पटेरिया

पुण्य श्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में महिला जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मेलन
मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया जी रहीं उपस्थित

Chhindwara 28 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा पुण्यश्लोका देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 21 मई से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी श्रृंखला में आज महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया जी उपस्थित रहीं ।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर उपस्थित रहे । उद्बोधन में श्रीमती नीता पटेरिया जी ने अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन का पूर्ण वृतांत बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सदैव सबसे उपर रहा है और जिस तरह देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने जीवन में न्याय, सुशासन एवं सनातन धर्म को सर्वोपरि रखके शासन किया इसी तरह सभी महिलाओं को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए ।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव जी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी शिक्षा, न्याय, सुरक्षा, व्यवसाय एवं धर्म के क्षेत्र में कार्य कर रहे है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!