केन्द्रीय बजट संपूर्ण भारत के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करने वाला है – श्रीमती मीना बिसेन
बजट का लक्ष्य एक व्यापक छह-आयामी दृष्टिकोण पर आधारित है – दिनेश राय
Seoni 21 February 2025
सिवनी यशो:-केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। केंद्रीय बजट संपूर्ण भारत के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करने वाला है। इस बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं यानी ज्ञान (GYAN) के मुख्य स्तंभों के अतिरिक्त मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को फिर दोहराया है, ताकि उसकी क्षमता को बढ़ाया जा सके और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को सुरक्षित किया जा सके।
उक्त आशय की बात आज भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपनी बात रखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा संयुक्त वक्तव्य मे कही गई । इस दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदीप राय, आनंद शर्मा, मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल एवं मनोज मर्दन त्रिवेदी इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि,ग्रामीण समृद्धि के लिए यह बजट कृषि उद्धमिता तथा रोजगार सृजन के साथ छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है, अर्थात कराधान, ऊर्जा क्षेत्र, शहरी विकास, वित्तीय क्षेत्र, नियामक सुधार और खनन। इस बजट का लक्ष्य एक व्यापक छह-आयामी दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसमें विकास को गति देना, समावेशी विकास को सुरक्षित करना, भारत के मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति को बढ़ाना, निजी क्षेत्र के निवेश को प्रेरित करना और घरेलू भावना को सशक्त करना शामिल है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि, पिछले दशक में मोदी सरकार के भारतीय विकास एजेंडे के केंद्र में किसान रहे हैं। अन्नदाता की शक्ति को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की घोषणा की गई है। कृषि क्षेत्र में रोजगार की कमी को दूर करने के लिए ग्रामीण समृद्धि और लचीलापन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। दालों में आत्मनिर्भरता के लिए छह वर्षीय मिशन शुरू किया जायेगा। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत लिए जाने वाले ऋण की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपए कर दी जाएगी।
नेता द्वय ने कहा कि, गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की प्राथमिकता रही है। सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं के फलस्वरूप देश में करोडो लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी ये योजनाएं जारी रहेंगी।
श्रीमति बिसेन एवं श्री राय ने ने बताया कि, बीते सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बीते सालों में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए अनेक प्रयास किए हैं। महिलाओं के समग्र विकास और सशक्तीकरण की ये योजनाएं जारी रहेंगी। वहीं, हर नल से जल योजना, प्रधानमंत्री उज्ववला योजना आदि के माध्यंम से उनके जीवन को आसान बनाने की कोशिशें भी जारी रहेंगी। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए नमो ड्रोन दीदी योजना तथा लखपति दीदी योजनाएं भी जारी रहेंगी। सरकार स्वह सहायता समूहों के माध्याम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास भी चालू रखेगी।
बजट पर अपनी बात रखते हुए भाजपा नेताओं द्वारा कहा गया कि बीते सालों में देश में अधोसंरचना के विकास के जो काम हुए हैं, उनके परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। इस बजट में भी मोदी सरकार ने विकसित भारत की मजबूत नींव रखने के लिए दीर्घकालिक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और पूंजीगत व्यय को अपनी प्राथमिकता बनाया है। सड़कों, रेल मार्गों, समुद्री परिवहन और एयरपोर्ट के विकास के साथ साथ सरकार शिप बिल्डिंग क्लस्टर विकसित करेगी।






