WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

केवलारी वन परिक्षेत्र में बेजा अवैध कटाई, परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा परमात्मा देख रहा है

सागौन की सिल्ली में न पी.ओ.आर न हैमर अंकित आखिर कहा जा रही हरे भरे कटे पेड़

Seoni 09 January 2025

सिवनी यशो:- वनों की सुरक्षा के लिये तैनात वन अमल सफेद हाथी साबित हो रहा है और वन सरंक्षण के केवल नारे बुलंद कर कागजो में वनों का संरक्षण हो रहा है और विभागीय जिम्मेदार अधिकारी वन माफियों को पकडऩे की जगह वन संपदा की चोरी संबंधी सूचना देने वालों से साबूत मांगते है और सूचना देने वालों को ज्ञान देते है कि चोरों की चिंता मत करों सब परमात्मा देख रहा है । वन परिक्षेत्र अधिकारी केवलारी अपनी जिम्मेदारी को परमात्मा पर डाल कर अपनी अयोग्यता स्वेच्छाचारिता और वन माफियाओं से सांठ गांठ की करतूत पर मासूमियत से पर्दा डालने का प्रयास करते है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केवलारी परिक्षेत्र में पिछले 3 साल से अधिकारियों की जानकारी में होने के बाद भी वन माफिओं पर कार्यवाही नहीं की जा रही और परिक्षेत्र में वनों की अवैध कटाई जोरों पर चल रही है । यहाँ से बेसकीमती सागौन का अवैध परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है । इस प्रकार के अवैध परिवहन के पीछे किसी विभागीय अधिकारी का संरक्षण स्पष्ट रूप से प्रतीत होता है ।

8 जनवरी को ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सोनखार बीट से निजी वाहन में अवैध सागौन से भरी गाड़ी गुजर रही थी, गाड़ी में भरी सागौन की सिल्ली में किसी भी प्रकार से न पी.ओ.आर न हैमर अंकित था जब इस बात की सूचना केवलारी वन परिक्षेत्र के अधिकारी को दी गई तो उन्होंने इससे पल्ला झाड़ते हुए केवलारी वन परिक्षेत्र की सीमा के प्रवेश को लेकर मीडिया कर्मियों पर ही सवाल करने लगे, सागौन से भरी गाड़ी जिसमें कागज भी नहीं थे उसे रोकने और जानकारी लेने पर वे पत्रकारों पर ही बौखलाए । सब कारगुजारियों को परमात्मा देख रहा है जैसी बाते करते हुये अपनी असर्थता जाहिर कर रहे थे और उनकी बातों से लग रहा था कि वे किसी के दबाव में है और कार्यवाही करना नहीं कर सकते ।

इसके बाद पत्रकारों द्वारा सी.सी. एफ सिवनी एस.एस उद्दे को इसकी जानकारी दी गई जिस पर सोनखार रेस्ट हाउस में जंगल से कटे सागौन के लकड़ी को उतरवाकर विभागीय कार्यवाही की गई। दअरसल, केवलारी वन परिक्षेत्र की अधिकांश बीटों में धड़ल्ले से पेड़ो की कटाई की जा रही जिसको लेकर आम नागरिकों के द्वारा वन विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की जा चुकी है, पर वल विभाग द्वारा वन कटाई को ना रोककर वनों की अवैध कटाई के प्रमाणों को जुटाने में लग गया है, जिसका ताजा उदाहरण केवलारी परिक्षेत्र में देखने को मिला।

इनका कहना

आपको हम से अधिक जानकारी है आपको जिन्होंने जानकारी दी है उन्हीं से बात कर लो वे सही जानकारी देंगे हम विभागीय लोग तो कुछ कर ही नहीं रहें है जो कुछ कर रहे है आपको जानकारी देने वाले ही कर रहे है । डिजीटल की दुनिया है सही गलत सब जानकारियाँ मिल जाती है ।
अमित सोनी वन परिक्षेत्र अधिकारी केवलारी

जिस सागौन के अवैध परिवहन की शिकायत प्राप्त हुई है वह पुरानी जप्ती का है जो नाको से उठाकर रेंज पहुँचाया जा रहा था ।
राकेश कुमार एसडीओ केवलारी

मामले की जानकारी प्राप्त हुई है एस डी ओ को जानकारी के लिये भेजा है जानकारी प्राप्त होने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।
गौरव मिश्रा
डीएफओ दक्षिण वन मंडल सिवनी

अवैध परिवहन की जानकारी मुझे प्राप्त हुई इस पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है अवैध कटाई की शिकायतो की जाँच करायी जा रही है ।
एस एस उद्दे, सी.सी.एफ सिवनी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!