क्राइममध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

बरेला पावर प्लांट की जहरीली राख के असुरक्षित परिवहन बीमारियों एवं दुर्घटना का खतरा

 पावर प्लाँट की जहरीली फ्लाई एश से फसले बर्वाद 

Seoni 23 November 2024

घंसौर यशो: – सिवनी जिले के घंसौर विकासखंड (Ghansaur development block of Seoni district) के अंतर्गत ग्राम बरेला में संचालित पावर प्लांट (Power plant operating in Barela) से निकलने वाली (राख) फ्लाई एश (fly ash) का स्टेट हाइवे क्रमांक 44 घंसौर – लखनादौन (State Highway No. 44 Ghansaur – Lakhnadaun) रोड से घंसौर होकर अवैध रूप से बिना निर्धारित मापदंडों (set parameters) का पालन किये परिवहन (transportation) किया जा रहा है ।  अवैध परिवहन (illegal transportation) पर स्थानीय प्रशासन (local administration) सहित जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी (administration Officer) चुप्पी साधे हुए हैं । 
बताया जा रहा है कि उक्त सड़क मार्ग से असुरक्षित रूप से राख का परिवहन नहीं किया जा सकता रहा है और इस प्रकार के परिवहन से जनमानस के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ ने के साथ ही पर्यावरण भी दूषित हो रहा है । हानिकारक राख (harmful ash) लोगों को बीमार कर रही है सड़क से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालक आगे चल रहे चौपहिया वाहनों के टायरों की जद में आकर उडने वाली राख के गुवार से परेशान हैं तथा दुर्घटना का खतरा बना रहता है । वहीं इस मामले में ना ही प्लांट प्रबंधन के अधिकारी कुछ कर रहे हैं और ना ही स्थानीय प्रशासन, बताया जा रहा है इन परिस्थितियों से राख परिवहन करने वाली एजेंसी मनमाने ढंग से काम कर रही है । 
बरेला पावर प्लांट (Barela Power Plant) से निकलने वाला सफेद जहर फ्लाई ऐश  पूर्व से ही ग्राम बिनेकी  बरेला रजगढ़ी सहित घंसौर एवं आसपास के किसानों की फसलों को चौपट कर रहा है । जहां क्षेत्र के रहवासी परेशान है पूर्व में भी यह मामला कई बार सार्वजनिक किया जा चुका है लेकिन जिला प्रशासन ने आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की है । एक तरह से प्लांट प्रबंधन आमजनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बताया जा रहा है कि बरेला पावर प्लांट से निकलने वाली राख का उपयोग  बड़ी संख्या में परिवहन कर जबलपुर में निर्माणाधीन  फोरलेन सड़क में किया जा रहा है । जबलपुर तक पहुंचाने के लिए ग्राम बरेला से घंसौर होकर मेहता, कहानी, लखनादौन, धूमा मार्ग से परिवहन किया जा रहा है खुले एवं असुरक्षित परिवहन के कारण इस मार्ग पर राख गिर रही है जब फ्लाई एश से भरे डंफर गुजरते हैं तो राख जमकर उड़ती है यही इन वाहनों के पीछे चल रहे वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है राख परिवहन के लिए जिन सुरक्षा विकल्पों का पालन किया जाना चाहिए परिवहनकर्ता और पावर प्लांट नियमों का पालन नहीं कर रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!