छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश
छिंदवाड़ा में हुआ वरद का उपनयन संस्कार
Chhindwara 07 February 2025
छिंदवाड़ा यशो: – सोलह संस्कारों में उपनयन संस्कार का विशेष महत्व होता है। महामण्डेश्वर डॉ वैभव अलोणी की मुख्य उपस्थिति में चिरंजीव वरद विशाल अलोणी का उपनयन संस्कार का छिंदवाड़ा के देव होटल में संपन्न हुआ। गणेश मंदिर बिछुआ के महंत विशाल अलोणी के सुपुत्र वरद अलोणी को उपनयन संस्कार पर चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी, नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो, गंगा प्रसाद तिवारी, विश्वनाथ ओक्टे, संदीप चौहान, इन्द्रपाल सिंह पटेल, संजय चिंचोले, राम जोशी, नेमीसिंह पटेल, प्रीतम माहोरे, उमेश साहू आदि लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दी। मुलताई के पुरोहित सर्वेश जोशी ने विधि विधान के साथ उपनयन संस्कार संपन्न कराया।



