राजनीतिसिवनी

गीता भवन प्रस्ताव पर हंगामा, पार्षद बैठक छोड़ सड़क पर उतरे – निकाली अर्थी, नारेबाज़ी,जलाया पुतला

कार्यकारी अध्यक्ष पर आदिवासी वार्ड का हक छीनने का आरोप, गीता भवन प्रस्ताव पर विवाद के बाद बैठक स्थगित

Seoni 02 September 2025

सिवनी यशो:-  नगर पालिका परिषद सिवनी की विशेष बैठक में सोमवार को गहमा-गहमी और विवाद का माहौल देखने को मिला।

कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा गीता भवन निर्माण के प्रस्ताव को बदलने की कोशिश पर कांग्रेस पार्षदों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया।

सिवनी नगर पालिका बैठक में गीता भवन प्रस्ताव पर हंगामा
सिवनी नगर पालिका बैठक में गीता भवन प्रस्ताव पर हंगामा, नागरिकों ने निकाली अर्थी

नागरिकों का आक्रोश: अर्थी जलाई, नारेबाज़ी हुई

नगर पालिका परिषद की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने गीता भवन निर्माण का नया प्रस्ताव सी.वी. रमन वार्ड (अपना पार्क) में रखने की कोशिश की।

जबकि, यह प्रस्ताव पहले से ही रानी दुर्गावती वार्ड (पुरानी कृषि उपज मंडी स्थल) में सर्वसम्मति से स्वीकृत हो चुका था।

इसकी खबर लगते ही रानी दुर्गावती वार्ड के जागरूक नागरिक राजेश मानाठाकुर और जगदीश गुप्ता ने वार्डवासियों को सूचित किया।

सुबह से ही छिंदवाड़ा चौक पर सैकड़ों नागरिक एकत्रित हुए।

नाराज़ नागरिकों ने “आदिवासियों का हक मत छीनो, –

ज्ञानचंद सनोडिया होश में आओ” जैसे नारे लगाए

और कार्यकारी अध्यक्ष की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर उसे नगरपालिका के सामने जलाया

इसके बाद नागरिकों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गीता भवन निर्माण पूर्व प्रस्तावित स्थल रानी दुर्गावती वार्ड में ही कराने की मांग की।

पार्षदों का विरोध

बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने भी कहा कि-

30 सितम्बर 2024 को सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार गीता भवन का निर्माण रानी दुर्गावती वार्ड में ही होना चाहिए।

करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में 750 सीटों का विशाल हाल होगा,

जहाँ बच्चों के लिए शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बैठक स्थगित

पार्षदों और नागरिकों के दबाव के चलते अंततः प्रस्ताव रद्द कर पूर्व प्रस्ताव को बरकरार रखा गया।

इससे नाराज़ कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने अन्य विषयों पर चर्चा किए बिना- 

बैठक स्थगित कर दी। अब शेष विषयों पर चर्चा 02 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे होगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!