WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में हो रहे विविध आयोजन, बारह ज्योतिशिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

कलश शोभायात्रा,पीठ पूजन,मंदिर वास्तुपुजन  कार्यक्रम हुआ

 सौसर यशो:-  नगर के  पांचवी टेकड़ी स्थित श्री राम वन गमन पथ मार्ग स्थल पर  बारह ज्योतिशिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा त्रिदिवसीय समारोह में विविध आयोजन संंपन हो रहे हैं। शुक्रवार  को पीठ पूजन,मंदिर वास्तुपुजन  कार्यक्रम हुआ। इसके एक दिन पहले शुभारंभ पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
    श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  वार्ड 12 स्थित  लक्ष्मण चाके के निवास से बारह ज्योति शिवलिंग का नगर भ्रमण कर वार्ड आठ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, भारत माता चौक, प्राचीन शिव मंदिर, सावता चौक स्थित दुर्गा मंदिर, वि_ल मंदिर, वार्ड बारह हनुमान मंदिर होते हुए भवानी माता मंदिर से पाँचवी टेकड़ी पहुंची। शोभायात्रा मे गायत्री परिवार , वि_ल मंदिर समिति, यूथ ऑफ़ , परिवर्तन ग्रुप, शिव शक्ति महिला भजन मण्डल पंधराखेड़ी, रामाकोना से चार महिला भजन मण्डल शामिल हुए थे। त्रिदिवसिय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शुक्रवार को पाँचवी टेकड़ी पर आचार्य पंडित दिनेश्वर गौतम शास्त्री के सानिध्य मे पीठ पूजन, मंदिर वास्तुपूजन, अन्नाधीवास, पूजन, फलाधीवास, घृताधीवास, गंधाधीवास, पुष्पाधीवास जलाधिवास कार्यक्रम हुआ। यजमान  नपा अध्यक्ष  सुरेखा इंदरचंद डागा, तथा जिला पंचायत सदस्य संदीप भाऊ मोहोड़ उपस्थित थे।
समिति  पदाधिकारी अशोक सुधा, संदीप भाऊ मोहोड़, नरेश गोयल, ब्रज किशोर माहेश्वरी, लक्षमण चाके, नरोत्तम पटेल, राजीव जैस्वाल, अनिल देशमुख, मोहन ताजने, जीतू लोनारे. एवं अन्य नागरिकगण महोत्सव में सहयोग दे रहे है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!