क्राइमसिवनी

सास, ससुर एवं ननद करते थे प्रताडि़त, वर्षा ने कर ली आत्महत्या

  सिवनी यशो:- केवलारी थाना क्षेत्र के खैरापलारी में सास, ननद एवं ससुर द्वारा वर्षा राय को प्रताडि़त किया जा रहा था । प्रताडऩा से तंग आकर वर्षा राय ने 12 मई 20224 को फिनाईल पी लिया जिसकी तबीयत बिगडऩे पर उसे नागपुर में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच की जिसमें पाया गया कि मृतिका को सास, ननद एवं ससुर द्वारा प्रताडि़त किया जाता था ।
जिस पर थाना केवलारी (Police Station Kewalari)  के अपराध क्रमांक 236/2024 धारा 306,34 भादवि. में पंजीबद्ध कर जाँच की जिसमें पाया कि आरोपी सास, ससुर एवं ननद द्वारा घरेलू बातों को लेकर प्रताडित करने से मृतिका वर्षा राय फिनाईल का सेवन 12.05.2024 को किया था जिसकी ईलाज के दौरान नागपुर में फौत गयी, थाना केवलारी में मर्ग क्रमांक 35/2024 धारा 174 जाफौ. कायम कर जाँच की गई। जाँच पर पाया गया कि मृतिका की सास राधा बाई, ससुर कृष्णगोपाल राय, ननद संगीता राय द्वारा घरेलू बातों को लेकर वर्षा राय को प्रताडित करते थे, जिस कारण वर्षा राय द्वारा फिनाईल का सेवन कर आत्महत्या (suicide) करना पाये जाने पर दिनांक 29.05.2024 को आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। प्रकरण में दिनांक 30.05.2024 को आरोपिया राधा बाई पति कृष्णगोपाल राय निवासी खैरापलारी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने पर न्यायालय द्वारा आरोपिया को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपी कृष्णगोपाल राय पिता जगनंदन राय उम्र करीब 66 साल निवासी एकता कालोनी पलारी एवं संगीता राय पति नंदकिशोर राय उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पिपरिया नाई थाना धनौरा की तलाश पतासाजी निवास स्थान एवं हर संभावित स्थानों पर की गई है। प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक चैनसिंह उईके थाना प्रभारी केवलारी के नेतृत्व में 07 सदस्यीय पुलिस टीम गठित की गई है। प्रकरण की विवेचना थाना प्रभारी केवलारी द्वारा स्वयं की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश पतासाजी हर संभावित स्थानों पर की जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button