क्राइममध्यप्रदेशसिवनी
सिवनी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: एमडी पावडर का शातिर सौदागर गिरफ्तार, ₹1.24 लाख का माल जब्त
सूफीनगर निवासी आरोपी से 12.19 ग्राम एमडी पावडर बरामद, पूछताछ में नागपुर सहित कई शहरों के कनेक्शन का खुलासा


Seoni 22 August 2025
सिवनी यशो :- जिले में बढ़ रही मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिवनी पुलिस ने छिंदवाड़ा रोड बायपास पर घेराबंदी कर सूफीनगर गांधीवार्ड निवासी हाकिम खान (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके पास से 12.19 ग्राम एमडी पावडर (कीमत लगभग ₹1.24 लाख) बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश पर गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर ने टीम के साथ योजना बनाकर आरोपी को धर दबोचा।
यह भी पढ़ें: – सिवनी के ड्रग्स तस्कर छिंदवाड़ा में एमडी ड्रग्स 05 ग्राम 800 मिलीग्राम के साथ गिरफ्तार
आरोपी हाकिम खान पिछले दो वर्षों से अवैध नशीले कारोबार में संलिप्त है।
उस पर एनडीपीएस एक्ट व गौवंश परिवहन सहित 9 गंभीर अपराध दर्ज हैं।
छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹2500 का इनाम घोषित किया था।
उसके खिलाफ थाना अमरवाड़ा में स्थायी वारंट भी जारी है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सिवनी, छिंदवाड़ा, नागपुर और आसपास के कई संदिग्ध नामों का खुलासा किया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी के तार नागपुर के अलावा अन्य बड़े शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं।
21 अगस्त को पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर 25 अगस्त तक का पुलिस रिमांड लिया है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद ने कहा कि नशे का अवैध व्यापार समाज के लिए घातक है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ऐसे अपराधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि कठोर कार्रवाई की जा सके।
नाम: हाकिम खान पिता सैयद जमील खान
आयु: 27 वर्ष
निवासी: सूफीनगर गांधीवार्ड, सिवनी
12.19 ग्राम एमडी पावडर (कीमत ₹1,24,000)
सफेद रंग की एयर टाइट पन्नी में बरामद
थाना प्रभारी किशोर वामनकर के नेतृत्व में सउनि दिनेश रघुवंशी, देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल), प्र.आर. योगेश राजपूत, शेखर बघेल, अमर उइके, परवेज सिद्धीकी, मुकेश गोंडाने, मनोज पाल, नवीन तिवारी, आरक्षक अमित रघुवंशी, सुधीर डहेरिया, सौरभ राजपूत, राजेन्द्र राजपूत, दिलीप उइके, पंकज सोलंकी, प्रतीक बघेल, प्रेमशंकर मिश्रा, मजहर कुरेशी, विनय चौरिया (सायबर सेल) एवं सैनिक वकील खान शामिल रहे।

