सर्पदंश की स्थिति में तुरंत लें चिकित्सकीय उपचार, न करें घरेलू उपायों पर भरोसा
Seoni 13 June 2025 सिवनी यशो:- सर्पदंश एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिससे हर वर्ष अनेक लोगों की जान जाती है। पिछले वर्ष जिले में सर्पदंश के कारण 47 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस संकट से बचा जा सकता है।
सर्पदंश के सामान्य लक्षण:
डसने वाली जगह पर तेज दर्द व सूजन
उल्टी, जी मिचलाना, कंपकंपी
स्किन कलर में बदलाव, एलर्जी
कमजोरी, थकावट, बुखार
खून बहना, अंग सुन्न पडऩा
ब्लड प्रेशर गिरना, प्यास लगना
ध्यान रखें:
सर्पदंश जानलेवा हो सकता है, लेकिन समय पर सही चिकित्सा से जान बचाई जा सकती है। अफवाहों से दूर रहें और वैज्ञानिक उपचार अपनाएं।