धर्मसिवनी

शारदा पीठ द्वारका धाम के शंकराचार्य से विक्रांत सिंह कुमरे ने प्राप्त किया आशीर्वाद

Seoni 26 June 2025

सिवनी यशो :- बरघाट के जावरकाठी निवासी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एवं पूर्व राज्यपाल विधि सलाहकार विक्रांत सिंह कुमरे ने श्री शारदा पीठ, द्वारका धाम के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भेंट मुलताई में सम्पन्न हुई, जहां वर्तमान में मां ताप्ती नदी के उद्गम स्थल पर महायज्ञ का आयोजन जारी है। इस पावन अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु और संत महात्मा उपस्थित हैं।

ताप्ती उद्गम स्थल पर की गई चर्चा

भेंट के दौरान विक्रांत सिंह कुमरे ने मां ताप्ती की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता, उसके उद्गम स्थल के संरक्षण तथा आध्यात्मिक महत्व को लेकर शंकराचार्य जी से गहन चर्चा की। शंकराचार्य जी ने इस विषय में अपने शुभ आशीर्वचन भी प्रदान किए।

विक्रांत सिंह कुमरे का परिचय:

सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता, पूर्व विधि सलाहकार, राज्यपाल मध्यप्रदेश, भोपाल विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य, पुत्र: डॉ. श्याम सिंह कुमरे (पूर्व कलेक्टर, आईएएस)

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!