छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय की आभार रैली का ग्रामीण कर रहे भव्य स्वागत

सिवनी यशो:- बुधवार 31 जनवरी को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जन आभार यात्रा मे पहुंचकर ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त किया। विधायक श्री राय ने जन आभार यात्रा के तहत विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लोनिया से यात्रा आरंभ कर सिमरिया, दिघौरी, ढेंकी, तिघरा, खापा, घोंटी एवं टिकारी आदि ग्रामों का दौरा किया उन्होंने ग्रामीण बंधुओं से मुलाकात कर आभार प्रकट करते हुये कहा कि आप लोगों ने मुझे जिस विश्वास के साथ भारी बहुमत से विजयी बनाया है उस विश्वास के अनुरूप कार्य किये जायेंगे आप सभी मेरा परिवार है । इस दौरान ग्रामीणों बंधुओं द्वारा जगह-जगह आतिशबाजी, ढोल-बाजे बजाकर भव्य आगवानी की एवं शाल श्रीफल भेंटकर कर फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कांशीराम बघेल अतरसिंह बघेल, कोमल बघेल, घनश्याम बघेल विधायक प्रतिनिधि, सुरेन्द्र बघेल, निरंजन बघेल, नीलू बघेल, मनोज बघेल, नारायण बघेल, हेमराज बघेल, मुकुंद बघेल, जिनेश बघेल, गोलू बघेलए मुनू बघेल, गोपाल बघेल, रघुराज बघेल , रामदयाल बघेल, थानसिंह बघेल, सुनील बघेल, गुडई यादव, महेश बघेल सुन्दर बघेल, मोहनसिंह बघेल , योगेश बघेल, महासिंह बघेल, संजय बघेल सहित ग्रामीण बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके अलावा गत दिवस विधायक दिनेश राय मुनमुन जामुनटोला, बांदरा एवं बजरवाडा के मध्य स्थित गुरलूघाट पहुंचे। जहां पर मां बंजारी सेवा समिति द्वारा आयोजित एक कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत महापुराण मे शामिल होकर कथा का श्रवण किया। तथा व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य श्री अमृतदास जी महाराज को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!