छपारा यशो:- ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का संकट सड़को पर दिखाई दे रहा है संबंििधत विभाग और जिम्मेदार आम जनता की ओर ध्यान तभी दे रहे है जब वह सड़कों पर आकर आंदोलन करने के लिये विवश हो जाते है । इसी प्रकार की स्थिती आज छपारा विकासखंड के अनेक ग्रामों में बनी हुई है आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र के लोग पीने के पानी के लिये तरस रहे है जबकि इस क्षेत्र से सिवनी जिला मुख्यालय सहित अनेक ग्रामों में पीने के पानी की आपूर्ति होती है तथ्रर सिवनी जिले के बड़े क्षेत्र एवं बालाघाट को सिंचाई के लिये इसी क्षेत्र से पानी दिया जा रहा है परंतु इस क्षेत्र के निवासियों को पीने के पानी के लिये जूझना पड़ रहा है ।
जानकारी के अनुसार 9 जून को जनपद पंचायत छपारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सागर में सुबह 9:00 से 12:00 तक पानी की समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीण सड़क पर उतर गए और चकाजाम की स्थिती निर्मित कर दी । इस बात की खबर पीएचई के एसडीओ आरजी गवने जनपद पंचायत छपारा के अध्यक्ष सदम सिंह बरकडे प्राप्त हुई तो वे चक्का जाम स्थल पर पहुंचे तथ्र ग्रामीणों को समझाइश दी एवं ग्राम के एक बड़े कुआं जो क्षतिग्रस्त है का जीर्णोद्धार कर उक्त कुआं के माध्यम से नल जल योजना प्रारंभ करने के लिए कुआ निर्माण करने के लिया तत्काल भूमि पूजन किया गया तथा कुएं में गहरीकरण और मरम्मत करने के बाद नल जल योजना इसी से संचालित करने की बात कही गयी । एसडओं गबने ने कहा कि इस योजना के प्रारंभ होने से गा्रम के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा ग्राम पंचायत सागर में जल जीवन मिशन के द्वारा कार्य स्वीकृत है लेकिन ठेकेदार के द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है ग्राम पंचायत सागर में पानी की समस्या बनी हुई है जनपद पंचायत छपारा के अध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा कर चक्का जाम हटवाया और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए गांव के बडे कुआ मे नल जल योजना संचालित करने और उनका जीर्णोद्धार कर जल्दी गांव के लोगों को पेयजल की व्यवस्था कराने का अशवसन दिया है ।



