सिवनी

नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं ग्राम पंचायत देवगांव के ग्रामीण

Seoni 24 April 2025
छपारा यशो:- ग्राम पंचायत देवगांव के नागरिकों ने जनपद पंचायत छपारा के अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े के साथ छपारा थाना प्रभारी को एक ज्ञापन दिया है। जिसमें नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायत देवगांव के अंतर्गत घुनाई आटमा बरबसपुर देवगांव मुरझोर में शराब बंद करने की मांग की है । जनपद अध्यक्ष ने बताया है कि घुनाई और अटामा में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है जिसमें ग्राम वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शराब के सेवन से लड़ाई झगड़ा एक्सीडेंट हो रहे हैं ग्राम वासियों की समस्या को देखते हुए शराब को पूर्णता प्रतिबंध करने की कृपया करें ताकि ग्राम में अमन शांति कायम रह सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!