सिवनी
उप-सरपंच पति पर दबंगई से कामकाज ठप, ग्रामीण परेशान
ग्रामीण बोले– सचिव रामशरण परिहार के काम से संतुष्ट हैं पंचायतवासी
Seoni 13 September 2025
सिवनी यशो:-ग्राम पंचायत डांगावानी (जिला पंचायत छपारा) के पंचों और ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लखनादौन एवं जिला पंचायत सिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से महत्वपूर्ण मांगें की हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सचिव रामशरण परिहार वर्तमान में प्रभारी सचिव के रूप में कार्यरत हैं, और उनके कार्य से पंचायतवासी संतुष्ट हैं। उनके आने के बाद लंबित कार्यों में तेजी आई है तथा पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और निष्ठा दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि उन्हें ग्राम पंचायत डांगावानी का पूर्ण प्रभार दे दिया जाए तो पंचायत के विकास कार्यों में और तेजी आएगी।
Table of Contents
Toggleआवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि उप-सरपंच वर्षा बेंदे के पति राधेश्याम बेंदे पंचायत कार्यों में लगातार हस्तक्षेप करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राधेश्याम बेंदे द्वारा सचिवों और सरपंच पर दबाव बनाया जाता है कि पंचायत कार्य ठेकेदारी के माध्यम से कराए जाएँ। इतना ही नहीं, उनके द्वारा सचिवों की बार-बार अनावश्यक शिकायतें भी की जाती हैं, जिससे पंचायत कार्य प्रभावित होते हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि राधेश्याम बेंदे की दबंगई के कारण पंचायत प्रतिनिधि और सचिव डर के माहौल में कार्य करने को विवश हो जाते हैं। इस वजह से पंचायत विकास योजनाएँ बाधित हो रही हैं।
अधोहस्ताक्षरी पंचों और ग्रामीणों ने एसडीओ राजस्व और जिला पंचायत सीईओ से मांग की है कि प्रभारी सचिव को तत्काल पूर्ण प्रभार दिया जाए और पंचायत कार्यों में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए।