धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
विशाल देवी जागरण आज, संजो बघेल एवं दिप्ती बघेल देंगी प्रस्तुति
Seoni 03 April 2025
छपारा यशो:- चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के खैरमाई मंदिर डुंगरिया छपारा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 151 कलश जवारे ज्वारे स्थापित किये गये है । इस अवसर पर विशाल देवी जागरण का आयोजन दिनांक 04 अप्रैल दिन शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से किया गया ।
जिसमें महाकौशल क्षेत्र की सुप्रसिद्ध गायिका संजो बघेल एवं दिप्ती बघेल के द्वारा सुन्दर सुन्दर झांकियो के साथ देवी गीतो की प्रस्तुति दी जावेगी खैरमाई मंदिर समीति ने समस्त श्रद्वालु भक्तो से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देवी गीतो का आनंद उठांए।



