धर्मसिवनी

छपारा में 4 अगस्त को निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा

कावड़ यात्रा मां बैनगंगा नदी से सिद्व बाबा घाट से प्रारंभ होकर दिघौरी गुरुधाम तक जलाभिषेक यात्रा

Seoni 01 August 2025

छपारा यशो:- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन दिनांक 04 अगस्त 2025, सोमवार को किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :-हर-हर महादेव के जयघोष के साथ संपन्न हुई कांवड़ यात्रा

कावड़ यात्रा सुबह 9 बजे श्रद्धालुजन मां बैनगंगा नदी के पावन तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर सिद्व बाबा घाट, छपारा से पवित्र जल लेकर मुख्य मार्ग से होते हुए ब्रह्मलीन परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वारूपानंद महाराज जी के गुरुधाम दिघौरी पहुंचेंगे।

गुरुधाम में गुरु रत्नेश्वर भगवान का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके उपरांत पूजन-अभिषेक और विशाल भंडारा का आयोजन होगा, जिसमें सम्मिलित होकर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

यह भव्य कावड़ यात्रा केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह तथा छपारा के धर्मप्रेमी बंधुओं के सहयोग से आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यात्रा को सफल बनाने का निवेदन किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!