WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

विशाल प्रांतीय गोंडवाना महासम्मेलन 15 मार्च को

Chhindwara 13 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- राजा जाटवा शाह की जन्मस्थली जाटवा ढाना ग्राम पंचायत राजाखोह में दिनांक 15 मार्च दिन शनिवार को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल प्रांतीय गोंडवाना महासम्मेलन का आयोजन स्व. हीरासिंह मरकाम , एवं स्व. सीता राम मर्सकोले (शिक्षक) की स्मृति में पिछले 23 वर्षों से किया जा रहा है। समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. दीपक ठाकुर के अनुसार जानकारी दी गई । जिसमे सुबह 9 बजे नगर के सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना, एवं सामूहिक विवाह में उपस्थित सभी दूल्हा को तैयार कर सिंगोड़ी ग्राम से दोपहर 3 बजे महारैली का आयोजन किया गया है जिसमे आदिवासी गुन्नूरशाही ढोल, नगाड़ा , बाजे- गाजे के साथ रैली निकाली जाएगी जो जाटवा ढाना बड़ादेव स्थल शाम 5 बजे पहुंच कर समाप्त होगी ।रैली बड़ादेव पहुँचने के पश्चात शाम 7 बाजे गोंडी धर्म रीति रिवाज के अनुसार विवाह कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा ।तत्पश्चात रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर सभी सगजानो के लिए भोजन व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजाराम मर्सकोले, उपाध्यक्ष विक्रम आहके महापौर (छिंदवाड़ा), के सानिध्य एवं राजा जाटवा शाह समिति के द्वारा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। समिति ने सभी सागा समाज से विनम्र अनुरोध है कि सम्मेलन में उपस्थित होकर दूल्हा- दुल्हन आशीर्वाद प्रदान करे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शिक्षा एवं स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जायेगा एवं गोटूल ट्राइबल वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा के द्वारा नि: शुल्क परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण किया जाएगा। जिसमे छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ भूपेंद्र भलावी , डॉ हितेश भलावी , डॉ कुॅवर शाह ठाकुर एमबीबीएस एमडी, डॉ बबिता धुर्वे एमबीबीएस स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ दीपक ठाकुर, राम आमगोरिया, रवि पाटिल, दीपक चोरिया, दीपक चौरसिया, डॉ. राजा धुर्वे एमबीबीएस बैतूल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी. एल. कुर्राम (राष्ट्रीय अध्यक्ष) आ. भा. गो. महा. डॉ राजा धुर्वे एमबीबीएस, सरवन मरकाम (एस डी ओ) बैतूल, प्रोफेसर डॉ मनोज मरावी नागपुर, राजा कमलेश शाह (विधायक अमरवाड़ा), निलेश उइके (विधायक पांडुरना), सुनील उइके (विधायक जुन्ननारदेव), हीरासिंह मारकाम (गोटूल संचालक) उपस्थित रहेंगे ।

आयोजक समिति – राजा जाटवा शाह जाटवा ढाना राजाखोह की कार्यक्रम बैठक में सी. एल.ठाकुर( आ. भा. गो.महा.), मुकेश अहाके, मोहित आहके, बसंत भलावी, कपिल ठाकुर (सरपंच सिंगोड़ी), डॉ. दीपक ठाकुर, संतु सरयाम, आशाराम बाडि़वा, आर डी सल्लाम, सोनू अहाके, सुनील, आकाश, भोला, अनिल, प्रभु धुर्वे ने समस्त सगा समाज से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!