मध्यप्रदेशसिवनी
नपा सिवनी में विशाल सिंह ने सीएमओ का पदभार ग्रहण किया
Seoni 11 April 2025
सिवनी यशो:- पिछले काफी समय से सिवनी नगर पालिका परिषद प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के भरोसे चलती रही । गत दिनों चित्रकूट में पदस्थ रहे मुख्य नगर अधिकारी विशाल सिंह मर्सकोले को सिवनी नगर पालिका स्थानांतरित करने के आदेश के बाद आज श्री मर्सकोले ने सिवनी नगर पालिका पहुँचकर कार्य भार ग्रहण किया और नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान से उन्होंने भेंट कर नगर की प्राथमिकताओं और परिषद की भावना का सम्मान करते हुये प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप कार्य को प्राथमिकता से करने की बात कहीं और उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिये हर संभव प्रयास करने का भाव प्रगट किया ।



