WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

10 को बाल संरक्षण आयोग का जिले में भ्रमण

समय सीमा बैठक

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में सोमवार 04 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पंवान नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सीएल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही साथ ही विकासखण्डस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने सीएम हेल्पलाईन दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए जिलेवार रैंकिंग तथा 50 दिवस की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल ने समय सीमा में दर्ज प्रकरणों तथा जन सुनवाई के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। इसी तरह उन्होंने सीएम मॉनिट, सांसद एवं विधायकगणों सहित विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों पर नियमानुसार कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री सिंघल ने आगामी 10 सितम्बर को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के प्रस्तावित बैंच एवं भ्रमण की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बाल संरक्षण आयोग की बैंच एवं प्रस्तावित भ्रमण का ग्रामवार एवं वार्डवार मुनादी कराकर प्रचार-प्रसार किया जाए तथा स्कूल-कॉलेज, आंगनवाड़ी आदि में बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार हो।
कलेक्टर श्री सिंघल ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि, उनके अधीनस्थ प्रत्येक कर्मचारी का नाम पदस्थापना की मतदाता सूची में हो। इसी तरह उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग तथा सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को शतप्रतित नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नाम जोडऩे के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजना की समीक्षा के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा योजना में अपेक्षित कार्यवाही न करने पर कलेक्टर श्री सिंघल ने कार्यपालन यंत्री पीएचई को कारण बाताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!