मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का दौरा कार्यक्रम

   सिवनी यशो:-  मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल(Madhya Pradesh Government Panchayat and Rural Development, Labor Department Minister Prahlad Singh Patel)  प्राप्त अधिकृत दौरा कार्यक्रम अनुसार शनिवार 15 जून 2024 को प्रात: 9:30 बजे  जनपद पंचायत कुरई के ग्राम पंचायत शाखादेही बावनथडी नदी के उद्गम स्थल पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान (jal ganga sanvardhan abhiyaan) को लेकर स्थानीय जनों चर्चा करेंगे एवं 11:15 बजे मंत्री श्री पटेल ग्राम कोडवी कटंगी जिला बालाघाट के लिए प्रस्थान करेंगे।
      मंत्री श्री पटेल रविवार 16 जून 2024 को प्रात: 11 बजे जनपद पंचायत कुरई की ग्राम पंचायत मुंडारा बैनगंगा नदी के उद्गम स्थल पहुंचेंगे एवं स्थानीय जनसमुदाय को जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए चर्चा करेंगे। उपरांत मंत्री श्री पटेल दोपहर 03 बजे शेर नदी के उद्गम स्थल ग्राम पंचायत बढवानी एवं 04:30 बजे सनेर नदी के उद्गम स्थल ग्राम पंचायत उकारपार लखनादौन पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत स्थानीय जन समुदाय से चर्चा करेंगे एवं सायं 05:30 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!