WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

किसानों को मिल रहा आधुनिक खेती करने का मौका: विवेक साहू

विकसित कृषि संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद

Chhindwara 31 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के सहयोग से आज किसानों को आधुनिक खेती करने का मौका मिल रहा है। किसान खेतों में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर पा रहे है। जिससे किसानों को लाभ हो रहा है। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं से भी किसानों लाभान्वित किया जा रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम पंचायत घाट परासिया में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही।

उन्होंने कृषि में उन्नत तकनीक को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के साथ ही जैविक तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सांसद श्री साहू ने विकसित कृषि संकल्प अभियान में अधिक से अधिक किसानो से भाग लेने की अपील की । वैज्ञानिक दल प्रभारी डॉ डी सी श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों का दल ग्राम पंचायत घाट परासिया पहुंचा।

जिसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागों की विभिन्न योजनाओं से कृषकों को अवगत कराया गया एवं वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को नवीन तकनीक, नवाचार एवं उन्नत खेती की टिप्स बताए गए। कार्यक्रम अंतर्गत उद्यानिकी वैज्ञानिक श्रीमती रिया ठाकुर द्वारा सब्जीयों की फ़सलो के बारे में बताया गया। कृषि वैज्ञानिक श्रीमती चंचल भार्गव द्वारा उन्नत किस्मों के बीज संबंधी जानकारी कृषकों को दी गई। साथ ही मंच संचालन के साथ श्रीमती चंचल भार्गव द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्यों के बारे में जनप्रतिनिधि महोदय को विस्तार से बताया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!